ससुर और पति की इस आदत से परेशान महिला ने अपने ही दो बच्चों को दे दी मौत

पटना। बिहार के छपरा में एक महिला ने अपने शराबी पति के प्रताड़ना से तंग आकर अपने दो मासूम बच्चों को सरयू नदी में फेंक दिया। महिला जब तीसरे बच्चे के साथ नदी में छलांग लगाने लगी तो वहां उपस्थित लोगों ने महिला को रोक लिया। महिला ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण, इलाज के बजाय पति उसकी मार पिटाई और शराबी ससुर उसे प्रताड़ित करते हैं जिससे तंग आकर उसने ऐसा कदम उठाया।

beaten by husband, Woman threw her two children in the river

स्थानीय लोगों ने बताया कि सरयू नदी में महिला ने पहले करीब डेढ़ साल का मासूल बच्चा प्रिंस को फेंका। उसके बाद महिला ने अपनी पांच साल की बेटी निशा को फेंकने के बाद सात साल की बेटी अर्चना को अपने साथ लेकर कूदने लगी। तभी नदी के पुल के रास्ते से जा रही बोलेरो गाड़ी में बैठे डॉक्टर विश्वकर्मा शर्मा ने अपने साथियों के साथ महिला को कूदने से बचा लिया।

घटना की जगह पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और महिला की पिटाई लगा दी। डॉक्टर ने भीड़ से महिला को बचाकर पुलिस के हवाले कर दिया। दोनों बच्चों को बचाने के लिए गोता लगाकर मछुआरों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन किसी भी बच्चे का पता नहीं चल सका।

महिला ने बताया कि उसके बच्चे बीमार थे जिनके इलाज के लिए दवा नहीं मिल पा रही थी। महिला का आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले उसकी देखभाल नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+