बांकाः घर में आग लगने से सो रहे तीन मासूम जिंदा जले, 5 ने भागकर बचाई जान

बांका। बिहार के बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के हरिजन टोले में स्थित एक फूस के घर में में शुक्रवार की दोपहर को आग लगने से 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। तीनों बच्चे घर में सो रहे थे। इसके अलावा इस घटना में डेढ़ साल का एक मासूम गंभीर रूप से जल गया, जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि घर में जिस वक्त आग लगी, उस वक्त तीनों बच्चे सो रहे थे।

banka three children burnt alive in house

इस दौरान जब तक लोगों को आग की घटना की जानकारी होती तब तक दो बच्चियां जलकर राख हो चुकी थीं। जबकि डेढ़ साल का मासूम बुरी तरह झुलस गया था। हादसे में डेढ़ साल का ओम बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सन्हौला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीषण अगलगी के दौरान घर में मौजूद 5 बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई।

मृतक बच्चों की पहचान बुद्धू दास की 5 वर्षीय बेटी सोनाक्षी और चांदनी कुमारी व डेढ़ साल के ओम दास के रूप में की गई है।। वहीं इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। चीख-पुकार से आग लगने के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। इसके बाद सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+