बिहारः बाहुबली आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद ने RJD का दामन थामा, नीतीश सरकार पर धोखेबाजी का आरोप

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रदेश में राजनीतिक उठा-पटक शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह की पत्नी लवली आनंद ने सोमवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) का दामन थाम लिया। लवली आनंद को आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सोमवार सुबह ही लवली आनंद पहुंची हुई थीं। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में लवली आनंद ने नीतीश कुमार के लिए प्रचार किया था।

Recommended Video

    Bihar Assembly Elections 2020: RJD में शामिल हुईं Anand Mohan की पत्नी Lovely Anand | वनइंडिया हिंदी
    Bahubali anand mohan singh wife lovely anand join rjd

    राजद का दामन थामने के बाद लवली आनंद सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हो गईं। लवली आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा और धोखा देने का आरोप लगाया। लवली आनंद ने कहा कि वह राजद के साथ खड़ी हैं, तेजस्वी यादव उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपेंगे, उसे निभाने के लिए वे तैयार है।

    इस मौके पर आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि लवली आनंद पूरी ताकत के साथ पार्टी के लिए काम करेंगी। वहीं, लवली आनंद ने कहा कि आज से मैं पूरे तन-मन-धन से आरजेडी की हो गयी हूं। नीतीश सरकार ने धोखा दिया है। आनंद मोहन को जेल भेज कर वे सरकार चला रहे हैं। ये धोखेबाज सरकार है। हम मिलकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे।

    लवली आनंद ने सियासी सफर की शुरुआत अपने पति आनंद मोहन सिंह की बिहार पीपुल्स पार्टी से की थी। 1994 में वैशाली संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की पत्नी किशोरी सिन्हा को हराया था। साल 2014 के आम चुनाव से पहले वह कांग्रेस में थीं, लेकिन कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस छोड़ समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर चुनाव लड़ीं, जिसमें उनकी हार हो गईं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+