बिहारः बगहा में बंदर ने ट्रैक्टर चालक को पीट-पीटकर मार डाला, लोगों में दहशत

बगहा। बिहार के बगहा जिले के पिपरासी स्थित पीपी तटबंध के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बंदर ने युवक की जान ले ली। वैसे तो हमने और आप सभी ने बंदरों के उत्पात मचाने की खबरें पढ़ी-सुनी है। लेकिन क्या आपने सुना है कि किसी बंदर ने इंसान को पीट-पीटकर मार डाला। दरअसल, उत्पाती बंदर पहले तो चलते हुए ट्रैक्टर पर कूद पड़ा फिर बंदर के अचानक पेड़ से नीचे कूदने से ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा ली। इसके बाद ट्रैक्टर पलट गया और युवक जमीन पर गिर पड़ा। इसी दौरान बंदर भी नीचे आया और उसने ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। ट्रैक्टर पलटने से जख्मी हुए ड्राइवर को उत्पाती बंदर ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई।

bagaha monkey killed a tractor driver

जानकारी के अनुसार ड्राइवर हरिओम कुशवाहा अपना ट्रैक्टर ट्राली ले जा रहा था। रास्ते में अचानक एक बंदर पेड़ पर से उसके सामने कूद गया। ट्रैक्टर पर बंदर के अचानक कूद पड़ने के बाद हरिओम जब तक कुछ समझ पाता, उसका नियंत्रण हट गया। इसके बाद अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया, जिससे चालक हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच बंदर ने भी हरिओम को पीटना शुरू कर दिया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर के नीचे दबा हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गया था और ऊपर से बंदर की पिटाई के चलते उसकी मौत हो गई।

लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसी घटना पहली बार देखी है. चलते ट्रैक्टर पर बंदर ने पेड़ से कूदकर चालक पर अचानक हमला बोल दिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। यह अजीबोगरीब घटना है। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि बगहा और बाल्मीकिनगर में लोग बंदरों के उत्पात से परेशान हैं। रिहायशी इलाकों में बंदरों की वजह से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ता है।

इधर, घटना में मारे गए ट्रैक्टर चालक के बारे में पुलिस ने बताया कि मृतक हरिओम कुशवाहा यूपी के जटहा का रहने वाला था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पूरे इलाके में इस अनहोनी की चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+