बगहाः गंडक नदी में लोगों से भरी नाव पलटी, 11 लोगों का किया गया रेस्क्यू

बगहा। बिहार के बगहा जिले के दीनदयाल नगर में यात्रियों से भरी नाव गंडक नदी में डूब गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गंडक नदी के आसपास के घाटों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। गंडक नदी के बगहा शहर के दीनदयाल नगर घाट पर नाव डूबी जिसपर करीब 25 लोगों के सवार होने की आशंका जताई जा रही है। नाव डूबने के बाद अभी तक 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है।

Bagaha boat overturned in gandak river 11 poeple rescued

नाव हादसे की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दियारा से शहर की ओर पैसेंजर से भरी नाव आ रही थी। नाव पर अधिक लोग सवार थे इस कारण नदी की धारा में ही नाव असंतुलित होकर डूब गई। नाव हादसा का कारण प्राम्भिक तौर पर नाव पर भैंस समेत अन्य मवेशियों का लादना भी बताया जा रहा है, जिसने नाव को असंतुलित कर दिया।

फिलहाल घटनास्थल पर वरीय अधिकारी कैंप कर रहे हैं। साथ ही राहत और बचाव का काम भी चलाया जा रहा है। इधर लगातार हो रही बारिश के वजह से रेस्क्यू करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बचाव कार्य के लिए घटनास्थल से लगभग 3 किलोमीटर आगे तक स्थानीय गोताखोरों को लगा दिया गया है। वहीं, एसडीएम शेखर आनंद के मुताबिक नाव पर 16 लोग ही सवार थे, जिसमें 11 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+