कौन हैं बाबा गोपाल मंडल, 16 सालों से नहीं कटाए बाल, जटा के साथ सेल्फी लेने वालों की लगती है भीड़

सावन के महीने जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न जिलों और से शिव भक्त बाबा वैद्यनाथ देवघर (झारखंड) में लिए पहुंच रहे हैं।

भागलपुर, 23 जुलाई 2022। सावन महीने की शुरुआत होते ही भक्तों की रोचक खबरें देखने को मिल रही है। इसी बीच श्रद्धालु बाबा गोपाल मंडल का नाम भी सुर्खियां बटोर रहा है। इनके सुर्खियों में आने की सबसे बड़ी वजह यह है कि उन्होंने 16 साल से अपने बाल नहीं कटवाया है। इसके साथ लगातार आठ सालों से 105 किलोमटर दूरी तय करते हुए जलाभिषेक करते आ रहे हैं। ग़ौरतलब है कि जब वह यात्रा के पर निकलते हैं तो जटा के साथ सेल्फी लेने के वाले हज़ारों श्रद्धालुओं की भीड़ लग जाती है।

गोपाल मंडल ने 16 वर्षों से नहीं कटवाया है बाल

गोपाल मंडल ने 16 वर्षों से नहीं कटवाया है बाल

सावन के महीने जलाभिषेक करने के लिए विभिन्न जिलों और से शिव भक्त बाबा वैद्यनाथ देवघर (झारखंड) में लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में सुल्तानगंज (भागलपुर) से भी काफ़ी तादाद में शिवभक्त झारखंड के बाबा वैद्यनाथ (देवघर) का रुख कर रहे हैं। सुल्तानगंज में कई प्रकार के शिव भक्त नज़र आ रहे हैं, इन्हीं सबके बीच बाबा गोपाल मंडल का नाम भी सुर्खियों में। ग़ौरतलब है कि गोपाल मंडल असम के निवासी हैं और उन्होंने 16 सालों से अपना बाल नहीं कटवाया है। उनकी जटा देखने के लिए कांवरिया पथ पर काफ़ी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही है।

गोपाल मंडल की जटा के साथ श्रद्धालु ले रहे सेल्फी

गोपाल मंडल की जटा के साथ श्रद्धालु ले रहे सेल्फी

शिव भक्त और श्रद्धालु बाबा गोपाल मंडल की जटा के साथ सेल्फी लेते नहीं थक रहे हैं। असम के नागोर जिले से ताल्लुक रखने के बाद भी बिहार के श्रद्धालुओं में उनकी चर्चा हो रही है। गुरुवार बाबा ने सुल्तानगंज से जल भरा और देवघर के लिए रवाना हो गए। वह सुल्तानगंज जैसे ही पहुंचे उनके अवतार को देखकर नमामि गंगे घाट पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। देखते ही देखते उन्होंने बिहार के श्रद्धालुओं के बीच अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

8 सालों से लगातार कर रहे जलाभिषेक

8 सालों से लगातार कर रहे जलाभिषेक

आम बगान स्वसन कालीबाड़ी के गोपाल मंडल पुजारी हैं। वहीं वहां के पुजारी ने बताया कि गोपाल मंडल शिव भक्ति में लीन रहते हुए 16 सालों से बाल नहीं कटाया है। सुल्तानगंज से जल लेकर आठ सालो से लगातार देवघर जाकर जलाभिषेक कर हैं। कोरोना काल की वजह से दो साल वह जलाभिषेक नहीं कर पाए थे। आने वाले सोमवार को बाबा गोपाल मंडल की देवघर में बाबा के जलाभिषेक की योजना है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बाबा गोपाल मंडल के साथ रामधन और नरेन्द्र धर्मनाथ भी देवघर की यात्रा पर हैं। उनके साथ काफ़ी तादाद में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार: जब शिक्षक बने DM डॉ. नवल किशोर, बच्ची को दिया इनाम, जमकर हो रही तारीफ़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+