औरंगाबादः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला, पुलिस ने किया खुलासा

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले में जीतेश महतो हत्याकांड को पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। जीतेश उर्फ जीतू की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी प्रभा देवी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की थी। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया जांच के दौरान पत्नी की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जीतू और प्रभा ने 5 साल पहले लव मैरिज की थी। पहले तो दोनों पटना में ही रहते थे। शुरुआत के एक-दो साल दोनों के बीच सबकुछ ठीक था। इसके बाद पड़ोस के रहने वाले एक युवक से प्रभा को प्यार हो गया।

aurangabad woman did murder of her husband

जीतू को जब इस बात की भनक लगी तो वह उसे लेकर औरंगाबाद चला गया। साथ ही प्रभा को चेतावनी दी कि वह प्रेमी से फिर नहीं मिलेगी। यह बात प्रभा और उसके ब्वॉयफ्रेंड को नागवार गुजरी। इसके बाद प्रभा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर साजिश रची। दोनों ने एक सुपारी किलर को हत्या के लिए मोटी रकम की पेशकश की। छह लाख में डील हुआ।

प्रभा ने डेढ़ लाख रुपए एडवांस देकर जीतू की हत्या करा दी। घटना के दिन ही तीनों अपराधियों को अरवल पुलिस ने दबोच लिया था। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने कई खुलासे किए, जिसके बाद पुलिस हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी प्रभा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

वहीं भागलपुर जिले के थाना क्षेत्र के दादपुर के समीप रिंग बांध पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागकर खरीक थाना पहुंचा। जहां से इलाज के लिए खरीक पीएचसी भेजा गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। घायल बिहपुर के गौरीपुर पंडित टोला निवासी 30 वर्षीय युवक मुरारी कुमार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+