औरंगाबादः श्राद्ध भोज के दौरान छत की रेलिंग गिरने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र के धुनिया मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां श्राद्ध भोज के दौरान रेलिंग गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग घायल हो गए। धुनिया मोहल्ले के रहने वाले प्रदीप कुमार के घर उनके पिता का श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें लगाए गए टेंट में बैठकर लोग भोज खा रहे थे। इसी दौरान तेज हवा के साथ आई बारिश के चलते छत की रेलिंग टूटकर गिर गई। इसके चलते दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की मौत अस्पताल ले जाने के दौरान हो गई।

aurangabad three people died due to fall down railing

वहीं इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की पहचान जिले के अतरी थाना क्षेत्र के बिरिनावां गांव के रहने वाले राजकुमार यादव, शेरघाटी के चितार गांव के भुनेश्वर प्रसाद और गया जिला के मानपुर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव के निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। श्राद्ध कार्यक्रम में हुए इस हादसे से कुछ ही देर पहले ब्राह्मण भोज हुआ था जिसमें कुछ लोग खाना खाकर निकल गए थे। घटना की खबर पूरे रफीगंज शहर में आग की तरह फैल गयी।

मुजफ्फरपुर में युवक की मिली लाश
वहीं मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर बलमी में एक गाछी में पेड़ से लटकता हुआ युवक का शव मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी। सूचना मिलने पर मोतीपुर थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारा गया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। लेकिन, किसी ने युवक के सम्बन्ध में कोई ठोस जानकारी नहीं दी। इससे उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+