अवैध संबंधः पिता रहता था बाहर और मां का प्रेमी घर पर आता था बार-बार तो बेटे ने किया विरोध फिर...
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले की पुलिस ने बहुचर्चित सूरज हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो हत्यारोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया है। एसडीपीओ अनूप कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या की इस वारदात को प्रेम-प्रसंग में अंजाम दिया गया है और हत्या करने वाला मृतक की मां का प्रेमी है। जिसकी पहचान कपिल पासवान के रूप में हुई है। सूरज दोनों के प्यार की राह में रोड़ा बन रहा था, जिसके चलते उसको मौत के घाट उतार दिया।

मृतक की मां का था अवैध संबंध
पुलिस के मुताबिक कपिल बार-बार घर आता था, जो कि सूरज को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था। इस बात को लेकर सूरज ने कई बार विरोध जताया तो कपिल ने उसे रास्ते हटाना ही सही समझा। इसके बाद उसने सूरज की हत्या के लिए साजिश रची, जिसमें उसने अपने बहनोई सुनील पासवान को भी शामिल किया। साजिश के तहत दोनों ने मिलकर 12 जून को सूरज की हत्या कर दी फिर उसके शव को बधार में फेंक दिया।

बार-बार घर आता था प्रेमी
लेकिन हत्या की इस वारदात के दौरान मिले एक सुराग ने उसे पुलिस की गिरफ्त में ला दिया। घटना के बाद पुलिस ने जब मौके पर जांच-पड़ताल की तो घटनास्थल के पास से एक वोटर आईडी कार्ड को आधार बनाकर जब इसकी वज्ञानिक तरीके से जांत शुरू की गई तब परत दर परत राज खुलने लगे और आखिरकार दोनों ने घटना पर पड़े सारे पर्दे खोल दिये। दरअसल, मृतक सूरज के पिता नौकरी के चलते बाहर रहते थे।

अपने बहनोई के साथ मिलकर मार डाला
ऐसे में सूरज की मां का शारीरिक संबंध गांव के ही युवक कपिल के साथ बन गया था। दोनों का प्रेम परवान पर था और यह बात बेटे सूरज को अच्छी नहीं लगती थी। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर दोनों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाए जाने की भरपूर कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि शुरू से ही बिल्कुल ब्लाइंड इस केस को सुलझा लेनेवाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications