औरंगाबादः MLC के घर को डायनामाइट से उड़ाने वाली खूंखार नक्सली 'गोरी' गिरफ्तार

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुरक्षाबलों ने हार्डकोर महिला नक्सली पुष्पा उर्फ गोरी को मदनपुर के लुंगराही से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी की गई नक्सली गोरी नाम की ये महिला काफी कुख्यात बताई जाती है और कई नक्सली हमलों में भी शामिल रही थी। सीआरपीएफ की कोबरा और मदनपुर पुलिस की टीम ने मिलकर गिरफ्तार किया। गोरी को एक युवक को धमकाकर जबरन शादी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Aurangabad lady naxali pushpa arrested in joint operation of crpf

छापेमारी करने निकली सुरक्षाबलों की टीम को यह जानकारी मिली थी कि नक्सली पुष्पा अभी लंगुराही गांव में है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे धर लिया गया। एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली पुष्पा लंगुराही निवासी रामसूचित सिंह भोक्ता की बेटी है। वो कई सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय थी। पुष्पा शीर्ष नक्सली कमांडर संदीप यादव के साथ इंसास राइफल लेकर घूमती थी।

गिरफ्तार महिला पुष्पा पर 2017 में गया जिले के आमस में सोलर प्लांट जलाने और देव थाना के सुदी बिगहा गांव में एमएलसी राजन सिंह के घर को डायनामाइट से उड़ाने का आरोप है। उस पर गया और औरंगाबाद के अलग-अलग थानों में आठ संगीन मामले दर्ज हैं, जिसे लेकर पुलिस को काफी लंबे समय से उसकी तलाश थी। महिला नक्सली को कोबरा की 205 वीं तथा सीआरपीएफ की 153 वीं बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार महिला नक्सली पर पननवा टांड़, गया के निवासी संतोष सिंह भोक्ता ने पार्टी द्वारा दवाब बना कर शादी के लिए जबरन तैयार किये जाने का आरोप लगाया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार की गई महिला नक्सली से पूछताछ कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+