बिहारः बहन पहुंची प्रेमी के घर तो भाई ने दोनों को चाकू से मौत के घाट उतार दिया फिर करने लगे अंतिम संस्कार

औरंगाबाद । बिहार के औरंगाबाद जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कपसिया गांव में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेमी-प्रेमिका को चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी गयी है। वारदात को अंजाम प्रेमिका के भाई ने दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गांव के ही नीरज कुमार का पड़ोस में रहने वाली अमृता कुमारी से पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Aurangabad brother killed his sister and her lover

शनिवार की सुबह अमृता कुमारी अपने प्रेमी नीरज के घर पर चली गई। इसकी जानकारी जब अमृता के परिजनों को हुई तो सभी नीरज कुमार के घर पर उसे लाने के लिए गए, लेकिन प्रेमिका ने अपना घर जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद अमृता के भाई ने अपनी बहन अमृता कुमारी व प्रेमी नीरज कुमार की हत्या चाकू घोपकर कर दी।

हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए शव को गांव के ही श्मशान घाट पर ले जाकर जलाने लगे। घटना की जानकारी जब कुछ लोगों ने पुलिस को दी तो सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुजीत कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को कब्जे में करने की कोशिश की।

लेकिन, ग्रामीणों ने विरोध जताया। इस बात की जानकारी थानाध्यक्ष ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को दी। जिसके बाद इंस्पेक्टर अजित कुमार साहा गांव में पहुंचे और दोनों शव को कब्जे में ले लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि इस घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस छावनी में तब्दील हो गया हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+