बिहारः अरवल जिले में सूमो ने ऑटोरिक्शा में मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौके पर मौत

अरवल। बिहार के अरवल जिले में बीते रविवार की देर रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिगोड़ी थाना क्षेत्र के धोखहरा गांव के पास रविवार की देर रात अनियंत्रित टाटा सूमो ने सवारी ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी।

arwal road accident four people died and three seriously injured

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही सिगोड़ी और किंजर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि हादसे के बाद सूमो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गए।

मृतकों की शिनाख्त सिंगोड़ी थाना के नदहरी गांव के रहने वाले 20 वर्षीय विकास कुमार, 22 वर्षीय नीरज राम व 40 वर्षीय सरयुग बिंद के रूप में हुई। इसके अलावा अरवल किंजर थाना क्षेत्र के महरिया निवासी सारदा बिंद के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक बीते रविवार की देर रात करीब साड़े बारह बजे किंजर बाजार ऑटो पर सवार आधा दर्जन से अधिक लोग अपने गांव लौट रहे थे। ऑटोरिक्शा जैसे ही धोखहरा गांव के पास पहुंचा था कि पालीगंज से किंजर की तरफ से आ रहे सूमो ने ऑटोरिक्शा में टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद सूमो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सिगोड़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना पटना अरवल सीमा पर हुई है, जो किंजर थाना क्षेत्र में पड़ता है ।

स्थानीय किंजर थाने की पुलिस ने स्टेट हाईवे-69 पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर पहुंचकर सभी मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के बाद जख्मी लोगों की चीख पुकार के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+