Bhojpuri Film: ‘मेरे जीवन साथी’ फिल्म के ज़रिए अरविंद अकेला कल्लू देंगे एक समाजिक संदेश, बताया क्या है कहानी
Mere Jeevan Sathi Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेरे जीवन साथी' का फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। फिल्म की पहली झलक दर्शकों के बीच रोमांटिक ड्रामा नया रोमांच पैदा कर रही है। जो कि दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए फिल्म निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि 'मेरे जीवन साथी' फिल्म सामाजिक और पारिवारिक होगी। यह दर्शकों का सिर्फ मनोरंजन नहीं करेगी, बल्कि सामाज के ज़रूरी मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

फिल्म के फर्स्ट लुक में कल्लू दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मेघा श्री और आम्रपाली दुबे के साथ में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म प्रेम, रिश्ते और समाज की जटिलताओं को नए तरीके से पेश करने जा रही है। फिल्म निर्माता निशांत उज्जवल ने कहा कि कल्लू की बेहतरीन फिल्मों से एक फिल्म'मेरे जीवन साथी' होने वाली है।
इस फिल्म में हम सभी लोगों ने पूरी मेहनत की है, हम लोगों को यकीन है कि दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आएगी। इस फिल्म में कई अहम किरदार नज़र आने वाले हैं। फिल्म में मेरी भूमिका भी दिखेगी, जो कि समाज के ज्वलंत मुद्दे से जूझते युवा की होगी। वह अपने तरीक़े मसले का हल ढूंढने की कोशिश करता है। उम्मीद है कि दर्शकों यह पसंद आएगी।
निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि इस मूवी दहेज़ जैसे ज्वलंत मुद्दे को उठाया गया है। दहेज जैसी गंभीर समस्या आज भी समाज में प्रासंगिक है अरविंद अकेला कल्लू ने फिल्म की चर्चा करते हुए कहा कि फिल्म मुझे काफी अच्छी लगी, क्योंकि इसके ज़रिए एक गहरा सामाजिक संदेश देने की कोशिश की गई है।
हम लोगों ने फिल्म में दहेज़ जैसे गंभीर मुद्दों को प्रमुखता से दिखाया है, जो कि आज भी समाज में मौजूद है। फिल्म के ज़रिए लोगों को जागरुक करने की कोशिश की गई है, ताकि इस कुरीति को ख़त्म करने के लिए सभी लोग एकजुट होकर काम करें।












Click it and Unblock the Notifications