बिहारः अररिया में एक ही परिवार के 6 बच्चों की आग में जलने से मौत, परिवार में पसरा मातम

अररिया। बिहार के गया जिले के बाद अब अररिया के पलासी थाना क्षेत्र के कवैया गांव में आगजनी की दिल दहला देने वली घटना सामने आई है, जहां मकई का भुट्‌टा पका रहे बच्चों की टोली को मौत ने ऐसा घेरा कि कोई उन्हें बचा नहीं सका। अररिया में पलासी के कवैया में एक घर के अंदर एक परिवार के बेटे-बेटी समेत 6 बच्चों की जलने से मौत हो गई। दरअसल, बच्चे जहां आग पर भुट्‌टा पका रहे थे, वहीं पास में ही पुआल का बोझा रखा था। तेज हवा के चलते पुआल की आग ने कुछ ही पल में ऐसी घेराबंदी कर दी कि ढाई साल से 5 साल तक के इन बच्चों को बचने का कोई उपाय नहीं सूझा।

Recommended Video

    Bihar के Araria में हादसा झोपड़ी में लगी आग, जिंदा जल गए 6 मासूम Child, देखिए | वनइंडिया हिंदी
    Araria 6 childre burnt alive from one family

    परिजन और पड़ोसी जबतक बचाव के लिए आगे आते तब तक पुआल की आग में जलकर सभी बच्चों की मौत हो गई थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही कई बड़े अधिकारी व पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। वहां अफरातफरी का माहौल है।

    पुलिस शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज चुकी है। एक साथ 6 मासूमों की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। मृतक बच्चों की पहचान मो. यूनुस के पुत्र 5 वर्षीय मो.अशरफ व ढाई वर्षीय पुत्री गुलनाज (2.5), मो. मंजूर के 4 वर्षीय पुत्र दिलवर, मो. फारुख के 3 वर्षीय पुत्र बरकस, मो. मतीम के 3 वर्षीय पुत्र अली हसन और मो. तनवीर की ढाई पुत्री हुस्न आरा के रूप में हुई है।

    भागलपुर में तीन बच्चों की मौत

    वहीं भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के परशुरामपुर पंचायत में सोमवार की रात को बिजली के तार से आग लगने के चलते एक ही परिवार के 3 बच्चे झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक बच्चों की पहचान प्रीति कुमारी (8 वर्ष), नैना कुमारी (6 वर्ष) और सूरज कुमार (1 वर्ष) के रूप में हुई है। गहरी नींद में तीनों बच्चे सो रहे थे। हादसे में अपने 2 बेटी और 1 मासूम बेटे को बचाने में माता-पिता भी बुरी तरह जल गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है।

    गया में तीन बच्चों की मौत

    बता दें कि बीते रविवार को होलिका दहन के बाद लुकबारी फेंकने गए बच्चों के साथ बिहार के गया के एक गांव में बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी पर झाड़ी में आग लगने से वहां बच्चे फंस गए। आग में झुलसने से तीन बच्चों की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद गांव में मातम फैल गया। बच्चों की मौत से परिवारों में कोहराम मच गया। घटना बोधगया थाना क्षेत्र के मनकोसी गांव की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+