Village Of Bihar: इस गांव में किसी भी तरह का नशा करना जुर्म है, 'शाकाहारी गांव' के बारे में जानिए कुछ ख़ास

Vegetarian Village Of Bihar: बिहार को शराब मुक्त बनाने के लिए सीएम नीतीश कुमार ने प्रदेश में पूरी तरह से शराबबंदी कर दी। लेकिन इसके बावजूद शराब से जुड़े कारोबार और शारबियों पर सरकार नकेल नहीं कस पाई है। वहीं वैशाली जिले का कुशवाहा टोला, जिसे लोग 'शाकाहारी गांव' की संज्ञा भी देते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शराब मुक्त बिहार का सपना यहा साकार होता हुआ नज़र आ रहा है।

वैशाली प्रखंड के कुशवाहा टोला गांव के लोगों का दावा है कि कोरोना काल में जहां पूरी दुनिया तबाह थी, इस गांव में एक भी कोरोना मरीज़ नहीं थे। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि यहां के लोग शराब तो दूर किसी भी प्रकार के नशा को जुर्म मानते हैं।

Vegetarian Village kushwaha tola

नशा नहीं करने के साथ ही गांव के लोग मांसाहार भी नहीं करते हैं। यही वजह है कि बिहार के वैशाली ज़िले के छोटा सा गांव बिहार और देश के लिए मिसाल बनता जा रहा है। इस गांव को अब लोग शाकाहारी गांव के नाम से ही जानने लगे हैं।

कुशवाहा टोला (शाकाहारी गांव) में करीब 700 लोगों की आबादी है। सैकड़ो की आबादी वाला यह गांव करोड़ों लोगों को सीख देने के लिए काफी है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके पूर्वज शाकाहारी थे। वह किसी प्रकार का मांस नहीं खाते थे और नशापान से दूरी रहते थे।

अपने पूर्वजों क देखते हुए इस गांव के लोग मांसाहार और नशापान के ख़िलाफ़ हैं। इस गांव में मांस का सेवन या फिर किसी भी प्रकार का नशा करना किसी जुर्म से कम नहीं है। गांव में शराब का सेवन तो दूर पान, गुटखा तक बेचना वर्जित है। गांव में मुर्गी और बकरी पालन भी नहीं किया जाता है।

शाकाहारी गांव की खूब देख कर अब पड़ोस के गांव के लोग भी नशामुक्ति की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि शाकाहार और नशामुक्ति वाले इस गांव में कोरोना काल में भी लोग महफूज़ रहे। एक भी इंसान की मौत कोविड से नहीं हुई। यहां भूले भटके भी लोग थाने के चक्कर नहीं लगाते, क्योंकि यहां के लोगों का विवादों से दूर-दूर तक नाता नहीं है।

ग्रामीणों ने कहा कि कि प्रदेश के मुखिया नीतीश कुमार को इस गांव का दीदार करना चाहिए। उनके द्वारा लागू शराब बंदी इस गांव में बहुत पहले से ही चली आ रही है। यहां के लोगों को देखकर उन्हें यह लगेगा कि लोग नशा के बिना भी रह सकते हैं। इस गांव को बिहार के अन्य गांवों को मॉडल के तौर पर भी बताया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+