गुमनामी के अंधेरे में है हिंदुस्तान का एक और ताजमहल, जानिए क्या है माजरा ?
हिंदुस्तान के सात अजूबों में से एक अजूबा ताज महल भी है जिसे लोग मोहब्बत की निशानी के नाम से भई जानते हैं।
पटना, 06 अप्रैल 2022। हिंदुस्तान के सात अजूबों में से एक अजूबा ताज महल भी है जिसे लोग मोहब्बत की निशानी के नाम से भई जानते हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा में मौजूद ताजमहल के बारे में सभी लोग जानते हैं, लेकिन बिहार के पटना साहिब से करीब 50 गज़ पर मौजूद इस ताजमाहल के बारे में ज़्यादातर लोग नहीं जानते हैं। एक ही परिवार में पैदा हुई मुमताज़ और मल्लिका लेकिन एक बहन को पूरी दुनिया जानती है तो वहीं दूसरी बहन गुमनामी का शिकार हो गई। पटना साहिब से गंगा जाने वाले रास्ते में कुछ ही दूरी पर मुमताज महल की बड़ी बहन मल्लिका 'ताजमहल' की चारदीवारी में मजार है।

शाहजहां की साली मल्लिका का मकबरा
शाहजहां की साली और मुमताज महल की बड़ी बहन मल्लिका पटना (बिहार) के इस ताजमहल में दफन हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो मल्लिका बानो मुमताज महल की सगी बड़ी बहन थी। गंगा किनारे एक बड़े व्यवसायी के घर में सदियों से मल्लिका बानों दफ़न हैं। एक बहन को शाहजहां से इश्क हुआ तो वह उकी बेग़म बन गईं। इसके साथ ही शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में ताजमहल की तामीर करवा दी। वहीं उनकी सगी बड़ी बहन मल्लिका ऊर्फ हमीदा बानो कंगन घाट गंगा किनारे में बने ताजमहल गुमनामी के अंधेरे में खो गई। यहां के बुजुर्गों की मानें तो सैफ़ और मल्लिका की मोहब्बत उस वक़्त काफि सुर्खियों में थी लेकिन सूबेदार सैफ खान अपनी बेगम की याद में बने स्मारक ताजमहल की शक्ल नहीं दे सके।

पटना सिटी से शाहजहां का रहा नजदीकी रिश्ता
पटना के चौक थाना से कुछ ही कंगन घाट पर मल्लिका बानो की मजार है। लेकिन इसकी जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं है इस वजह यहां बहुत कम ही लोग आते हैं। इतिहासकारों के के मुताबिक पटना सिटी से शाहजहां का नजदीकी रिश्ता था। तख्त पर बैठते ही अपने साढ़ू सैफ़ खान को शाहजहां ने बिहार का सूबेदार बना दिया था। इसके बाद ही झाऊगंज में गंगा तट पर विशाल मस्जिद औऱ मदरसे का निर्माण सूबेदार सैफ़ खान ने कराया था। मौजूदा वक़्त में उसे मदरसा मस्जिद के नाम से लोग जानते हैं। चहालसूम के नाम से मशहूर 40 खंभोंवाले हॉल की तामीर के साथ ही गुलजारबाग के पास शाही ईदगाह का भी निर्माण करवाया था। सूबेदार सैफ़ खान ने इतनी तामीरें करवाने के बाद भी अपनी मोहब्बत को इतिहास में जगह नहीं दिला पाए।

चादर चढ़ाकर फ़ख़्र महसूस करते थे लोग
स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं कि उस वक़्त की नामचीन हस्ती पटना आने पर मल्लिका बानो के मज़ार पर याद से चादर चढ़ाते थे। बिहार के सूबेदार सैफ़ खान की बेग़म मल्लिका उर्फ हमीदा बानो और शाहजहां की साली की मजार पर चादर चढ़ाकर वह लोग फ़ख़्र महसूस करते थे। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की मांग है कि गंगा किनारे बने इस मज़ार का ताजमहल की तर्ज़ पर सौंदर्यीकरण किया जाए ताकि पर्यटकों के लिए बिहार में भी घूमने के लिए यह एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल बन सके। इसी के ज़रिए शाहजहां की साली मल्लिका के साथ सूबेदार सैफ़ खान को भी लोग जान पाएंगे।
ये भी पढ़ें: बिहार के सरकारी स्कूलों में महंगी हुई शिक्षा, जानिये अब कितनी होगी फ़ीस ?
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications