बिहार में दिनदहाड़े मर्डर, ऑफिस जाते हुए एडवोकेट को मारी गोली
पुलिस से बैखौफ हत्यारे लगातार कर रहे हत्या और लूट की वारदात। शहरवासियों में दहशत।
हाजीपुर। बिहार में पुलिस से बैखौफ हत्यारे लगातार दिनदहाड़े हत्या और लूट को अंजाम दे रहे हैं। हाजीपुर में एक वकील को उस समय गोली मार दी गई जब वह ऑफिस जा रहे थे।

अज्ञात हत्यारों ने किया मर्डर
घटना शनिवार की सुबह की है जब पेशे से वकील पंकज कुमार, हाजीपुर में अपने घर से ऑफिस की तरफ जा रहे थे।
तभी अज्ञात हमलावरों ने उनका पीछा किया और मौका मिलते ही उनको बहुत नजदीक से गोली मार दी।
गोली लगते ही पंकज कुमार बुरी तरह घायल हो गए और अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उनकी मौके पर ही मौत हो गए।
हमलावरों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पंकज कुमार को गोली मारकर मर्डर करने के बाद हत्यारे फरार हो गए।
हाजीपुर में गुंडाराज
इससे पहले 17 अक्टूबर को हाजीपुर में ही एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को गोली मारकर अपराधियों ने उनसे छह लाख रुपए लूट लिए थे।
वह दोपहर में पैसे लेकर बैंक जा रहे थे तभी अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। उनको गोली मारी और रुपए छीनकर फरार हो गए।
हाजीपुर क्षेत्र में इस तरह दिनदहाड़े हत्या और लूट की घटना से शहरवासियों में दहशत व्यापत है।
सीवान में हुआ था चर्चित राजदेव रंजन हत्याकांड
हाजीपुर और सीवान एक-दूसरे से सटे इलाके हैं। सीवान के पत्रकार राजदेव रंजन की भी हत्या दिनदहाड़े गोली मारकर की गई थी। पेशे से पत्रकार राजदेव की हत्या की जांच सीबीआई कर रही है।
बिहार में अपराधियों की कितनी मौज है इसका पता इसी बात से चलता है कि हत्यारोपी शूटर कैफ को इलाके में घूमते देखा गया था जबकि पुलिस उसको तलाश रही थी।
इस मामले में इलाके के बाहुबली शहाबुद्दीन का नाम भी सामने आया। शहाबुद्दीन हाल ही में जेल से छूटे हैं। राजदेव रंजन हत्या के आरोपी शूटर को उनके साथ देखा गया था। शूटर कैफ ने बाद में पुलिस के सामने सरेंडर किया था।












Click it and Unblock the Notifications