बिहार के हाजीपुर में डेयरी में अमोनिया गैस लीक, एक की मौत, 30 भर्ती
बिहार के हाजीपुर में स्थित दूध की डेयरी में अमोनिया गैस लीक होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि 30 को अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
बिहार में एक और बड़ा हादसा सामने आया है। यहां डेयरी में अमोनिया गैस लीक होने की वजह से एक मजदूर की मौत हो गई है। जबकि 30 लोग बीमार हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जो लोग इस हादसे में बीमार हुए हैं उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
फायर विभाग डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि हमे इस बात की जानकारी मिली थी कि राज फ्रेश डेयरी में अमोनिया गैस लीक होने की जानकारी सामने आईहै। कई फायर विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेज दिया गया है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि कुछ लोगो को भर्ती कराया गया है।

जो ताजा जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार अमोनिया गैस लीक होने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। देर राहत हुए इस हादसे के बाद तकरीबन 15-20 मिनट तक अमोनिया गैस लीक होती रही, जिसकी वजह से तकरीबन 4 किलोमटीर के दायरे में यह गैस फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त डेयरी में तकरीबन 150 लोग काम कर रहे थे। तभी अचानक गैस लीक होने लगी और सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद 12 लोग मौके पर ही बेहोश हो गए और जमीन पर गिर पड़े। आनन फानन में इन लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया और प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई।
घटना के बाद एसटीआरएफ की टीम को यहां तैनात किया गया था। जिसके नेतृत्व में राहत बचाव कार्य शुरू किया गया और और गैस लीक को रोकने की कोशिश शुरू हुई। आलम यह था कि लोगों की आंख तक नहीं खुल पा रही थी और दम घुटने लगा था।












Click it and Unblock the Notifications