'RJD ने बिहार को किया तबाह, गौ माता का चारा खा गए', बिहार में अमित शाह ने लालू यादव पर बोला हमला
Bihar News: इस साल बिहार (Bihar) में विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में करोड़ों रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान अमित शाह ने लालू यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'RJD ने पूरे बिहार को तबाह करके रखा था... लालू यादव गौ माता का चारा भी खा गए थे।'
अमित शाह ने पटना में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, '1990 से 2005 तक लालू यादव की सरकार ने बिहार में क्या किया? पूरे बिहार में चारा घोटाला करके बिहार को देश और दुनिया में बदनाम करने का काम लालू यादव की सरकार ने किया था। इनकी सरकार को बिहार के इतिहास में हमेशा जंगलराज के रूप में जाना जाएगा।'

इतना ही नहीं, शाह ने जनसभा में बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में हर गांव तक रोड, बिजली और नल से जल पहुंचा है। आज प्रधानमंत्री मोदी ने घर, शौचालय, पानी, दवाइयां और राशन देकर बिहार के गरीब को आगे बढ़ाने का काम किया है। हमने(भाजपा) 87 लाख किसानों को हर साल 6 हजार रुपए दिए।
मंच से बोलते हुए शाह ने कहा कि 1 करोड़ 60 लाख घरों में जल जीवन मिशन से नल से जल पहुंचाया। 3 करोड़ 52 लाख लोगों को हमने 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाएं दी। हमने 1 करोड़ 17 लाख बहनों को गैस सिलेंडर देने का काम किया है। कहा कि आने वाले चुनावों में बिहार की जनता को तय करना है कि उन्हें लालू-राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या फिर मोदी के विकास के रास्ते पर।
शाह ने आरजेडी और कांग्रेस पर बिहार को बर्बाद करने का आरोप लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से NDA की सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर NDA की सरकार बनती है, तो पांच साल में बिहार को बाढ़ से मुक्त कर दिया जाएगा। मंच से बोलते हुए शाह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र किया।
कहा कि अब बिहार में माता जानकी का भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने बीजेपी शासित राज्यों में छठ पूजा की छुट्टी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने छठ पूजा को बढ़ावा दिया है। अमित शाह ने RJD और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू और सोनिया ने बिहार को बर्बाद कर दिया। कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने गरीबी को दूर किया है।
ये भी पढ़ें: क्या तमिलनाडु में AIADMK के साथ आएगी BJP? जानें गठबंधन की चर्चाओं पर क्या बोले अमित शाह












Click it and Unblock the Notifications