क्या तमिलनाडु में AIADMK के साथ आएगी BJP? जानें गठबंधन की चर्चाओं पर क्या बोले अमित शाह

Tamil Nadu News: तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। अगले साल होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी से ही तैयारियों में जुट गई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा और एआईएडीएमके ने तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन करने के लिए औपचारिक बातचीत शुरू कर दी है।

डेक्कन हेराल्ड की खबर के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार 25 मार्च को एआईएडीएमके के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद चुनावी गठबंधन की अटकलें लगाई जारी हैं। हालांकि, पलानीस्वामी ने शाह से मुलाकात के बाद नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई।'

Amit Shah

दरअसल, पार्टी के नेता फिलहाल इस मुद्दे पर कुछ बोलने से बच रहे। वहीं, अमित शाह ने इस बाबत कहा कि जहां तक ​​तमिलनाडु का सवाल है, AIADMK में हमारे नेता बातचीत कर रहे हैं। जब कोई निर्णय आ जाएगा, तो हम उसे सार्वजनिक कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 2026 के विधानसभा चुनावों में DMK शासन का पतन होगा और सत्ता में एक नई NDA सरकार आएगी।

शाह के इस बयान के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा और AIADMK के बीच गठबंधन हो सकता है। इसी बीच ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि दोनों दल अब गठबंधन को पक्का करने के फैसले पर पहुंचने से पहले अपने बीच के मतभेदों को दूर करेंगे। खबर के मुताबिक, 6 अप्रैल को पीएम मोदी मदुरै पहुंचेंगे।

दरअसल, पीएम मोदी का तमिलनाडु में आगामी 6 अप्रैल को रामेश्वरम में रामनवमी के अवसर पर पूजा-अर्चना के साथ साथ रामनाथस्वामी मंदिर का प्रस्तावित दौरा है। ये सभी कार्यक्रम एक साथ इस ओर इशारा कर रहे हैं कि भाजपा मिशन तमिलनाडु को लेकर कैसे आगे बढ़ रही है।

सूत्रों की मानें तो भाजपा के नेता ऐसा सोच यह है कि गठबंधन कुछ महीनों के भीतर ही तैयार हो जाना चाहिए ताकि चुनाव से कम से कम छह से आठ महीने पहले इसे जमीन पर उतारा जा सके। इस बीच पीएम मोदी 6 अप्रैल को विकास की सौगात देकर दक्षिण में बीजेपी के लिए कैंपेन की शुरुआत करेंगे।

मिशन साउथ में कमल खिलाने के लिए बीजेपी ही नहीं आरएसएस भी मेहनत कर रही है। संघ ने तीन दिनों तक बेंगलुरु में मंथन करने के बाद अब बीजेपी भी अपने राष्ट्रीय परिषद की बैठक बेंगलुरु में करने की योजना बना रही है। यही वजह है कि बीजेपी तमिलनाडु में एआईएडीएमके के साथ फिर से गठबंधन के लिए जी जान से लगी हुई है।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में जल्द बदल सकता है सियासी समीकरण, DMK के दांव को मात देने के लिए BJP की रणनीति तैयार?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+