Independence Day को लेकर अलर्ट, सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले मुसाफ़िरों पर सख़्त निगरानी
Independence Day 2023 News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बिहार के सभी ज़िलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में भी मुसाफ़िरों की सख़्त निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में इंडो नेपाल बॉर्डर पर SSB जवान हाई अलर्ट नज़र आ रहे हैं।
आज़ादी के जश्न में राष्ट्र विरोधी ताक़ते ख़लल नहीं डाले, कहीं किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो इसलिए सीमा पर SSB जवान मुस्तैद कर दिए गए हैं। एसएसबी के कमांडेंट विकास कुमार ने बताया कि इंडो-पाक सीमा से लगे विभिन्न रास्तों पर जवानों द्वारा गस्ती की जा रही है।

नेपाल से आने वाले चार पहिया और दोपहिया वाहनों के मालिक से पूछताछ करने के साथ ही गाड़ी के दस्तावेज़ की भी जांच हो रही है। बॉर्डर से लगे इलाके में होटल और धर्मशाला में रुके हुए लोगों की जानकारी लेकर तफ्तीश की जा रही है।
विकास कुमार (कमांडेंट, एसएसबी) ने बताया कि, रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस के साथ एसएसबी के जवान भी संदिग्ध मुसाफिरों के लिए तलाशी करने में जुटे हुए हैं। डॉग स्कॉयड और मेटल डिटेक्टिव के सहारे चप्पे-चप्पे की जांच हो रही है। 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के मद्देनज़र जवानों को लेकर अलर्ट मोड पर रखा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि, सीमावर्ती इलाके के ज़रिए ही घुसपैठ होता है। अक्सर यह खबर देखने को मिलती है कि इंडो-नेपाल बॉर्डर के ज़रिए हिंदुस्तान में संदिग्ध गतिविधि। स्वतंत्रा दिवस के मद्देनज़र प्रशासन और एसएसबी जवानों का अलर्ड मोड पर होना बहुत ही सराहनीय पहल है। आम दिनों में भी इसी तरह मुस्तैदी से काम किया जाना चाहिए ताकि कुछ भी संदिग्ध गतिविधि नहीं हो सके।









Click it and Unblock the Notifications