Agniveer Bharti: अग्निविर सेना भर्ती रैली का जून की इस तारीख़ का होगा आयोजन, 11 जिले के अभ्यर्थी होंगे शामिल
Agniveer Bharti: गया जिले के बोधगया में आगामी 25 जून से 05 जुलाई 2024 तक अग्निविर सेना भर्ती रैली का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन के मद्देनज़र समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए सेना बहाली के पदाधिकारी ने बताया कि सेना भर्ती 25 जून से प्रारंभ होने वाली है। यह रैली बोधगया के बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस ग्राउंड में आयोजित होगी। इसमें 11 जिलों के अभ्यार्थी शामिल होंगे, जिसमे लखीसराय, नवादा, जहानाबाद, रोहतास,जमुई,नालंदा, औरंगाबाद, शेखपुरा, कैमूर भभुआ, गया एवं अरवल है।

अग्निवीर बहाली में लगभग 11 हजार लोगों का लिखित परीक्षा हुआ था, उसमे लगभग 4.50 हजार अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट हुए हैं, जो दौड़ एव मेडिकल में भाग लेंगे। उन्होंने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि उक्त ग्राउंड में रैली के दौरान साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखें।
ग्राउंड को समतल करवाने के लिए पर्याप्त बालू और जेसीबी सहित अन्य उपकरणों की ज़रूरत है। सेना पदा उन्होंने आरसीडी और कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बोधगया को निर्देश दिया कि आपस में समन्वय कर पर्याप्त व्यवस्थाएं करवाना सुनिश्चित करें।
ज़िला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा कि ग्राउंड में डस्टबिन के साथ-साथ पर्याप्त सफाई कर्मी सफाई व्यवस्था का ध्यान रखेंगे। हीट वेब, गर्मी को ध्यान में रखते हुए वाटरप्रूफ पंडाल निर्माण करवाने का अनुरोध किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को ज़रूरत के मुताबिक काम करवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा पर्याप्त बिजली रौशनी की व्यवस्था, ट्रैफिक कंट्रोल, क्राउड कंट्रोल तथा पर्याप्त चिकित्सीय व्यवस्था इत्यादि को भी दुरुस्त रखने की बात कही।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि फायर सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था रखें अग्निशमन वाहन भी लगातार वहां रखें। उन्होंने कहा कि जून महीने में हीट वेब की पूरी संभावना है, हर अभ्यर्थी के पास ors पैकेट उपलब्ध रखवाएं।
इसके अलावा पर्याप्त मेडिकल टीम, पैरासिटामोल दवा के साथ साथ आइस पैक, जार, मटके का ठंडा पानी की पूरी व्यवस्था हर हाल में रखे। वाटर कूलर की भी पूरी व्यवस्था रखें। इस रैली में जिला प्रशासन की ओर से ज़िला सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी राहुल कुमार को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।
सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि उक्त रैली को पूरी पारदर्शिता के साथ भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न करवाये। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, ज़िला आपूर्ति पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, ज़िला परिवहन पदाधिकारी, ज़िला जन संपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications