Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार के जर्दालू आम का विदेशों में स्वाद चखेंगे लोग, GI टैग वाले आम की दुबई के सबसे बड़े मॉल में होगी बिक्री

Bihari Mango In Dubai Mall: बिहार की लीची के बाद पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर आम की बिक्री होने जा रही है। भागलपुर का आम दुबई के सबसे बड़े मॉल में बिकेगा।

After Muzaffarpur Litichi Now Bhagalpur Bihar Zardalu Mango Will Sold Out In Dubai News

Bihari Mango: अपने उत्पाद को लेकर पूरी दुनिया में बिहार की अलग पहचान है। मुजफ्फरपुर जिल की लीची को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिलने के बाद, अब भागलपुर के जीआई टैग वाले ज़र्दालु आम का जायका पूरी दुनिया लेगी। मिली जानकारी के मुताबिक किसानों ने जर्दालु आम की बड़ी खेप विदेशों में भेजा है। ग़ौरतलब है कि बिहार के जर्दालु आम की बिक्री दुबई के सबसे बड़े मॉल में होगी।

किसान अपने फसल सीधा मुनाफा कमाते हुए काफी खुश नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि एपीडा के ज़रिए आम की पहली खेप को डॉ डी आर सिंह (कुलपति, बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर) रवाना किया। उन्होंने परम आनंद जैविक बाग से हरी झंडी दिखाकर आम की खेप भेजी।

पहली बार ऐसा हुआ है कि किसान अपने बाग़ान से आम तोड़कर सीधे विदेश भेज रहे हैं। भागलपुर से दुबई आम भेजे जाने पर किसान काफी ख़ुश हैं। उनका कहना है कि अब उनकी मेहनता का पूरा मुनाफा सीधे मिल रहा है। कुछ साल पहले बिचौलिए के ज़रिए उत्पाद भेजते थे। बेल्जियम, इंग्लैंड, दुबई सहित कई बड़े देशों में आम तो भेजा जाता था, लेकिन बिचौलिए मुनाफा मार लेते थे।

एपिडा के ज़रिए खुद के ज़रिए उत्पाद भेजने की सुविधा को किसानों जमकर सराहा, उन्होंने कहा कि अब उत्पाद का मुनाफा सीधा पहुंच रहा है। आपको बता दें कि एपिडा के ज़रिए जीआई टैग वाले उत्पाद, कोई भी प्रोडक्ट (आम, चावल, मखाना जैसे उत्पाद) विदेश भेज सकते हैं।

बिहार कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ डीआर सिंह ने कहा कि किसानों को काफी कोशिशों के बाद ये गौरव हासिल हुआ है। अब बिना बिचौलिए के किसान अपने उत्पादों को विदेशों में भेज सकेंगे। किसानों को इसका काफी फायदा मिलेगा, उन्हें अपने उत्पादों के लिए अच्छी कीमत मिलेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+