प्रशांत किशोर का नीतीश कुमार पर तंज, 12 महीने बीतने दीजिए फिर बताएंगे कौन ABC जानता है
पटना, सितंबर 08। बिहार में एक समय 'पिता-पुत्र' की तरह माने जाने वाले नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर के रिश्तों में तल्खी इस कदर बढ़ चुकी है कि अब दोनों खुलकर एक-दूसरे पर हमलावर हैं। आलम यह है कि नीतीश और प्रशांत किशोर एक-दूसरे के सामने दो-दो हाथ करने की तैयारी कर रहे हैं। यह तैयारी प्रशांत किशोर की ओर से कुछ ज्यादा ही चल रही है। गुरुवार को प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला।

नौकरी के वादे को लेकर साधा निशाना
दरअसल, प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के 10 लाख सरकारी नौकरियों वाले ऐलान को लेकर निशाना साधा है। प्रशांत किशोर ने कहा कि 17 साल बाद सीएम रहने के बाद आपको पता चला है कि 10 लाख नौकरियां दी जा सकती हैं और अगर आप यह नौकरियां पहले दे सकते थे या फिर दे सकते हैं तो अभी तक रूके हुए क्यों थे?
नौकरियां दे दीं तो हम नीतीश कुमार का समर्थन करेंगे
प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि नीतीश कुमार ने ऐलान किया है कि वो अगले एक साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां तैयार करेंगे और अगर ऐसा होता है तो फिर हमें अभियान चलाने की क्या जरूरत है। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार अगर 10 लाख नौकरियां दे देते हैं तो हम अपना अभियान भी वापस ले लेंगे और फिर उनका समर्थन में देंगे और जैसे पहले उनके लिए काम कर रहे थे, वैसे ही उनके लिए काम करना शुरू कर देंगे।
पीके ने दिया नीतीश के हमले का जवाब
प्रशांत किशोर ने इस दौरान नीतीश कुमार के उस हमले का भी जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रशांत किशोर को बिहार के बारे में ABC भी नहीं पता है। इस पर पीके ने पलटवार करते हुए कहा है कि एकबार 12 महीने बीत जाने दीजिए, फिर मैं पूछूंगा कि कौन ABC जानता है और कौन XYZ?
#WATCH | After being CM for 17 yrs, Nitish Kumar has recognised that 10 lakh jobs could be given...He is a big leader he knows everything from 'A-Z' while others don't know anything...Let 12 months pass, then we'll ask who knows 'ABC' & who knows 'XYZ': Prashant Kishor pic.twitter.com/R5AIzx3vJr
— ANI (@ANI) September 8, 2022












Click it and Unblock the Notifications