Bhojpuri News:मंडप में दुल्हन ने दूल्हे को दिखाई आंख, शादी के जोड़े में विमल और रक्षा गुप्ता की तस्वीरें वायरल

Bhojpuri Film: भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रक्षा गुप्ता और अभिनेता विमल पांडेय के विवाह की तस्वीरे तेज़ी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में रक्षा गुप्ता अभिनेता विमल पांडेय के साथ शादी के जोड़े में नजर आ रही हैं।

इस वायरल तस्वीर पर उनके फैंस ने बधाई तक दी, तो किसी ने दूल्हे को अंगुली दिखाने पर आलोचना की। हक़ीक़त यह है कि ये शादी रीयल नहीं रील लाइफ़ की है, जो कि उनकी आगामी फिल्म बड़की माई के सेट से वायरल हुई है।

Actor Jay Yadav New Bhojpuri Film Badki Maai Shooting Set Pictures Viral on Social Media

इन दिनों जोर शोर से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और उसी क्रम में एक सिक्वेंस रक्षा गुप्ता और विमल पाण्डेय के बीच की है। इसके लेकर विमल पांडेय ने कहा कि बड़की माई बेजोड़ फिल्म है। इस फिल्म में काम करना मेरे लिए बेहद खास है।

फिल्म की कहानी ने मुझे अपनी और आकर्षित किया और अब मैं कहानी के अनुसार अपने किरदार को हंड्रेड परसेंट जीने की कोशिश कर रहा हूं। फिल्म की पूरी कास्ट मेहनती है और सभी अपना सब प्रतिशत दे रहे हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म जब रिलीज होगी तो दर्शकों को खूब पसंद आएगी।

रक्षा गुप्ता ने वायरल फोटो को लेकर कहा कि लोगों को हमारी केमिस्ट्री पसंद आ रही है, उम्मीद है हमारी फिल्म भी पसंद आएगी। हमारी फिल्म दर्शकों का मनोरंजन पर पूरी तरह से करने वाली है। इसलिए मैं आग्रह करूंगी भोजपुरी के तमाम दर्शक अपने परिवार के साथ हमारी फिल्म को देखें और उसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें।

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म 'बड़की माई' फिल्म में जय यादव के साथ बंगाली ब्यूटी मणि भट्टाचार्य और रक्षा गुप्ता मुख्य किरदार में हैं। फिल्म के निर्माता दीपक शाह हैं, जबकि इसके निर्देशक सुजीत वर्मा हैं। इसमें माया यादव, राजेश तोमर और नीलम पांडे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी संतोष मिश्रा ने लिखी है और म्यूजिक साजन मिश्रा का है। कोरियोग्राफर प्रवीण सेलार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+