PMKSN Yojana: किसानों के खिलाफ होगी कार्रवाई, DM गया ने दिये ये सख्त निर्देश, जानिए पूरा मामला

PM Kisan Yojana: किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को राहत मिल रही है। काफी तादाद में किसान इस योजना का फ़ायदा उठा रहे हैं। वहीं कुछ किसानों द्वारा फ़र्ज़ी तरीक़े से लाभ लेने का भी मामला सामने आया है। इसी क्रम में DM गया की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति की बैठक हुई।

सोमवार (24 जून) को जिला पदाधिकारी, गया की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित शिकायतों के हल के लिए अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें सेल्फ रजिस्ट्रेशन के ज़रिए पी.एम. किसान योजना के लिये भौतिक सत्यापन के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया।

Action will be taken against farmers who did fraud in of PM Kisan Samman Nidhi Yojana News

ज़मीन संबंधी दस्तावेज के भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित अंचल अधिकारी को तीन दिनों में करने का निर्देश दिया। गया जिला अन्तर्गत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3,38,357 किसान पंजीकृत है, जबकि 2,94,946 किसान ही योजना का लाभ ले पा रहे है।

विभिन्न कारणों से 29,291 किसान योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। इसमें ईकेवाईसी (EKYC) नही कराने के कारण 14,153 किसान लाभ से वंचित है। इसी तरह लैण्ड सीडिंग नहीं कराने के कारण 660 किसान लाभ से वंचित है। एनपीसीआई (डीबीटी इनेबल) नही कराने के कारण 13749 किसान लाभ से वंचित है। NPCI (डी.बी.टी इनेबल) त्रूटि वाले किसान इन्डियन पोस्ट पेमेन्ट बैंक में नया खाता खुलवा सकते हैं।

इस बैंक खाता खुलते ही किसान स्वतः NPCI (डी.बी.टी इनेबल) हो जाता है। जिला पदाधिकारी द्वारा कैम्प के माध्यम से ईकेवाईसी (EKYC), लैण्ड सीडिंग, एनपीसीआई कार्य पूर्ण कराने का निर्देष दिया गया। पूर्व में कराये गये भौतिक सत्यापन के अनुसार 13611 किसान गलत तरीके से योजना लेते पाये गय है।

फ़र्ज़ी तरीक़े से सत्यापन कर लाभ लेने वाले किसानों को जिला कृषि पदाधिकारी, गया के स्तर से दो बार नोटिस निर्गत किया गया था। गलत भुगतान ली हुई राशि वापस करने का अनुरोध किया गया है, लेकिन अभी तक मात्र 1211 किसानों द्वारा ही राषि वापस की गई है।

जिला पदाधिकारी, गया पीएम किसान योजना का गलत तरीके लाभ ले रहे किसानों के विरुद्ध सर्टिफिकेट केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अनुश्रवण समिति की बैठक में अपर समाहर्ता (राजस्व), सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+