बिहार के मुजफ्फरपुर में बेकाबू ट्रक घर में घुसा, छह लोगों की दर्दनाक मौत
पटना, 1 जुलाई: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरुवार रात बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे के एक घर में जा घुसा। जिससे घर के दरवाजे पर बैठे 12 लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि छह गंभीर घायल हैं। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। हादसा मुजफ्फरपुर के सरैया थाने के सहदानी गांव में हुआ है।

हादसे में घायल लोगों को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक का कोई पता नहीं चल पाया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर एक तनाव का माहौल है। प्रशासन के कई सीनियर अफसर मौके पर कैंप कर रहे हैं। मृतकों के आश्रितों को मुआवजा की घोषणा भी प्रशासन ने की है।
बीते हफ्ते भी मुजफ्फरपुर में हुआ था सड़क हादसा
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर के पानापुर ओपी के पास एनएच 28 पर बीते शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए थे। गयाघाट से मोतीपुर क्षेत्र में बस से बारात आई हुई थी और लौटते वक्त एक होटल पर बस रुकी थी। बस के पीछे भी कुछ लोग खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने खड़े लोगों को कुचल दिया और बस में जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त होकर वहीं पलट गया।












Click it and Unblock the Notifications