रहस्यमयी मछली को तालाब में पकड़ने पर युवक की मौत, आप भी देखिए

पटना। बिहार के बक्सर जिले में एक अजीबोगरीब रहस्यमयी मछली देखने को मिली जिसे देखने वाला युवक इतना शॉक्ड हो गया कि उसकी मौत हो गई। दरअसल, गांव का एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ गांव के पोखर में मछली मारने के लिए गया था। मछली मारने के दौरान उसके हाथ एक ऐसी मछली लगी जिसे देखने के बाद वह दौड़ता हुआ पोखर से बाहर निकला और जमीन पर गिर गया।

मौके पर ही हुई युवक की मौत

मौके पर ही हुई युवक की मौत

जब तक उसके साथी कुछ समझते और मौके पर पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी तो उसके बगल में एक विचित्र रहस्यमयी मछली पड़ी हुई थी जो 5 फीट लंबी और 5 किलो वजन की थी। वहीं इस मछली को देखने के लिए पूरे गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा कोई इसे अजूबा प्राणी तो कोई रहस्यमयी मछली बता रहा था। दूसरी तरफ इस घटना से डरे-सहमे ग्रामीणों ने तत्काल रहस्यमयी मछली को काटकर जमीन में दफना दिया।

अजीबोगरीब मछली ने ली जान

अजीबोगरीब मछली ने ली जान

मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिहार के बक्सर जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला गांव की है जहां के रहने वाले ललन तातो के पुत्र विनोद कुमार मजदूरी करने के साथ-साथ नदी तालाब से मछली मारने का काम करता था। इसकी वजह से वह अपने आधा दर्जन साथी के साथ गांव के पुरवइनिया पोखरा में मछली मारने के लिए गया था जहां मछली मारने के दौरान उसके हाथ पांच फीट लंबी तथा सांप के आकार की एक मछली लगी जिसे देखने के बाद वह पोखरे से बाहर आया और जमीन पर गिर गया। जब तक उसके साथी पोखरे से निकलकर उसके पास पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी उसकी मौत हो गई थी। हलांकि उसकी मौत मछली के जहर से हुई या इस अजूबे मछली को देख उसे हार्ट अटैक हुआ। इस पर ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

लोगों ने मछली को काटकर दफनाया

लोगों ने मछली को काटकर दफनाया

इस घटना को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि गांव के लोगों ने कानूनी फेरे में नहीं पड़ने के डर से इस मामले की जानकारी नजदीकी पुलिस को नहीं दी और मृतक के लाश को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाने की तैयारी करने लगे। उन्होंने नदी से निकले मछली को अजूबा प्राणी बताते हुए तत्काल काटकर जमीन में दफना दिया। इस घटना के बाद मृत युवक के परिवार में कोहराम का माहौल कायम हो गया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+