बिहार: आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई 9 लड़कियां, 4 लड़के, सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

छापेमारी से होटल में अफरा-तफरी मच गई। जिस्म के दलदल में डूबे लड़के-लड़कियां पुलिस का नाम सुनते ही आपत्तिजनक हालत में इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोग तो ऐसे भी थे जो बिना कपड़े पहने ही भाग रहे थे।

पटना। पुलिस की लाख मुस्तैदी के बावजूद शातिर अपना अड्डा बदल-बदलकर जिस्म का अवैध कारोबार करते हैं। इसी का नमूना है कि हाजीपुर पुलिस ने एक वीआईपी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। वहीं होटल से आपत्तिजनक हालत में चार लड़के और नौ लड़कियों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों को थाने लाया गया और पूछताछ कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। इससे पहले भी कई बार इस होटल में अवैध जिस्मफरोशी के कारोबार को लेकर छापेमारी की गई थी। यहां से पहले भी लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया गया था।

बिहार: आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई 9 लड़कियां, 4 लड़के, सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

जानकारी के मुताबिक हाजीपुर नगर थाना की पुलिस को स्टेशन रोड स्थित एसके होटल में जिस्म के अवैध कारोबार चलाए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम तैयार कर होटल पर छापेमारी की गई। छापेमारी से होटल में अफरा-तफरी मच गई। जिस्म के दलदल में डूबे लड़के-लड़कियां पुलिस का नाम सुनते ही आपत्तिजनक हालत में इधर-उधर भागने लगे। पुलिस की छापेमारी को देखते हुए होटल का मैनेजर पीछे के दरवाजे से चकमा देकर फरार हो गया।

मामले की जानकारी देते हुए नगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह सुनने को आ रहा था कि इस होटल में जिस्मफरोशी का कारोबार होता है। जिसकी जांच पड़ताल के लिए एक टीम तैयार करते हुए होटल में छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते ही होटल का मैनेजर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया तो कई लड़के-लड़कियां भी वहां से भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है साथ ही पुलिस होटल के मैनेजर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+