भाजपा के पंचायत अध्यक्ष को आंगनबाड़ी सेविका के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, कराई उठक-बैठक

पटना। बिहार के भागलपुर जिले में भाजपा के पंचायत अध्यक्ष को लोगों ने गांव की आंगनबाड़ी सेविका के साथ आपत्तिजनक हालत में देर रात रंगे हाथ पकड़ लिया जिसके बाद जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हुआ। पहले तो दोनों को उसी हालत में कमरे में बंद कर दिया गया, फिर गांव वालों को बुलाया गया और पंचायत अध्यक्ष की करतूत को गांव वालों के सामने रखा गया। इसके बाद आक्रोशित गांव वालों ने पंचायत अध्यक्ष की जमकर धुनाई कर दी। वहीं पंचायत अध्यक्ष पिंटू साह गांव वालों के सामने कान पकड़कर उठक बैठक करते हुए माफी मांगता रहा लेकिन गांव वाले रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। फिर पंचायत अध्यक्ष से बॉन्ड पेपर भरवाया गया जिसने यह कबूलनामा लिखवाया गया कि हमसे गलती हो गई अब ऐसा नहीं होगा।

A Panchayat Adhyaksh from BJP found in objectionable state with Anganwadi worker

मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के भागलपुर जिले का है जहां नारायणपुर प्रखंड के बलहा गांव के रहने वाले भाजपा पंचायत अध्यक्ष पिंटू शाह को गांव के कुछ लोगों ने देर रात आंगनबाड़ी सेविका के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा। दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद गांव वाले वहां पहुंचे और जिस कमरे में वह दोनों थे उसे बाहर से बंद कर दिया और हल्ला करते हुए गांव वालों को बुलाया।

पंचायत अध्यक्ष और आंगनबाड़ी सेविका दोनों को बाहर निकालते हुए पहले जमकर धुनाई की फिर गांव के कुछ लोगों ने कान पकड़कर उठक-बैठक करने की बात बताई। गांव वालों की इस बात से पिंटू सहमत हो गया और सभी के सामने कान पकड़कर उठक-बैठक करने लगा तथा माफी भी मांगी। इसके बाद लोगों ने महिला सेविका और पंचायत अध्यक्ष से बॉन्ड पेपर भरवाया और कुबूलनामा लिखवाया कि हमसे गलती हो गई। वहीं इस घटना से पूरे गांव में जबरदस्त आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। लोग दोनों के अवैध संबंध के भी चर्चा कर रहे हैं, फिलहाल माफी मांगने के बाद मामला पंचायत स्तर पर शांत है।

वहीं गांव के कुछ लोगों का कहना है कि भाजपा पंचायत अध्यक्ष के द्वारा गांव की आंगनबाड़ी सेविका और आशा कार्यकर्ताओं के साथ काम करने वाली महिलाओं को अपने झांसे में लेकर शोषण किया जाता है। इस बार उसे हम लोग रंगे हाथ पकड़े हैं और अब उसे नहीं छोड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+