अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी पर प्रेमी को युवती ने चखाया मजा
जब प्रेमी धमकी देकर तस्वीरें वायरल करने की बात कहने लगा तो युवती ने एक ऐसा प्लान बनाया कि ब्लैकमेलर की जमकर पिटाई हुई और वह हवालात पहुंच गया।
पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोशल मीडिया से प्रेमी बने युवक ने युवती को धमकी दी कि अगर उसने 10 लाख रुपए नहीं दिए तो उसकी न्यूड तस्वीरें वायरल कर देगा। इसके बाद युवती ने ऐसा कदम उठाया कि युवक हवालात पहुंच गया।

फेसबुक के जरिए बीए पार्ट वन की छात्रा युवक के संपर्क में आई। युवक ने झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फांस लिया और अश्लील तस्वीरें खींचकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। प्रेमी ने 10 लाख रुपए की मांग की और कहा कि रुपए न देने पर न्यूड तस्वीरें वायरल कर दूंगा।

ब्लैकमेलिंग से परेशान छात्रा ने भी अपने प्रेमी से कुछ इस तरह बदला लिया जिसकी प्रेमी ने कभी कल्पना नहीं की होगी। छात्रा ने अपने दोस्तों के साथ एक प्लान बनाते हुए उसे मुजफ्फरपुर से भागलपुर बुलाया और बीच चौराहे पर उसकी धुनाई कर दी, फिर कान पकड़कर उठ-बैठ कराते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि लड़की की शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications