बिहार में सोते समय डॉक्टर की हत्या, पुलिस वर्दी में हत्यारों ने बरसाई गोलियां
पटना।

ग्रामीणों ने किया हंगामा
मिली जानकारी के अनुसार, मामला बिहार के आरा जिले के तरारी थाना क्षेत्र के इटिम्हा गांव की है जहां पुलिस की वर्दी में आए 10 अपराधियों ने ग्रामीण डॉक्टर संतोष शाह को गोलियों से छलनी कर दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। बचाने गयी पत्नी को भी अपराधियों ने गोली मार दी। घटना की सूचना नजदीकी थाने को दी गई लेकिन सूचना मिलने के काफी देर बाद मौके पर पहुंची नजदीकी थाने की पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों के हंगामों का सामना करना पड़ा। गांव वाले डॉक्टर की लाश को लेकर थाने चले गए जहां लाश को रखकर प्रदर्शन किया। हलांकि कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद गांव वाले शांत हुए।

खिड़की से बरसाई गोलियां
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है और जख्मी हालत में पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। अपराधियों ने घटना को अंजाम तब दिया जब डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ घर में सोए हुए थे। हत्यारों ने खिड़की से अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें डॉक्टर की मौत हो गई।

गांव में दहशत का माहौल
पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए आसानी से फरार हो गए। पूछताछ के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अपराधियों द्वारा करीब 20 राउंड गोली फायर की गई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल कायम है तो पुलिस अपराधियों की पहचान कर छापेमारी करने में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications