बिहार: नालंदा में सीएम नीतीश कुमार के जनसभा स्थल पर फेंका गया बम, एक हिरासत में
पटना, 12 अप्रैल: बिहार के नालंदा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'जनसभा' स्थल पर मंच के पास बम फेंका गया है। इस दौरान नीतीश कुमार भी मंच पर ही थे, हालांकि वो सुरक्षित हैं। घटना के बाद नालंदा पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

नालंदा में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनसंवाद कार्यक्रम था। इसी दौरान मंच से कुछ दूरी पर ही एक बम फोड़ा गया। जिससे पूरे कार्यक्रम में अफरातरफरी मच गई। मिली जानकारी के मुतबिक, नालंदा में नीतीश कुमार के जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पटाखा बम फोड़ा गया है। पुलिस ने घटना को लेकर कहा है कि किसी को कोई चोट नहीं आई हैं, सीएम नीतीश कुमार भी पूरी तरह सुरक्षित हैं।
बताया जाता है कि धमाका नीतीश कुमार के मंच से करीब 17- 18 फीट की दूरी पर मंच के पीछे हुआ। हालांकि ये पटाखा बम था, अगर इसमें ज्यादा विस्फोटक होता तो मामला गंभीर हो सकता था। पटाखा बम फोड़ने के आरोप में पकड़े युवक की पहचान 22 साल के शुभम के रूप में हुई है।
चेन्नई की IT कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट कीं 100 कारें, चेयरमैन ने कही ये बात
-
Nalanda Stampede: नालंदा मंदिर में मौत का तांडव, कौन थे वो श्रद्धालु जिन्होंने भगदड़ में गंवाई जान? -
Bihar: नालंदा में महिला के साथ घिनौनी हरकत! विरोध करने पर बनाया Video, दो सलाखों के पीछे, तीसरे का क्या हुआ? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण?












Click it and Unblock the Notifications