चेन्नई की IT कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट कीं 100 कारें, चेयरमैन ने कही ये बात
चेन्नई, 12 अप्रैल: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित एक आईटी कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 100 से अधिक कारें उपहार में दी हैं। Ideas2IT नाम की इस आईटी फर्म ने अपने 100 कर्मचारियों को कंपनी की सफलता और विकास में उनके अद्वितीय योगदान के लिए मारुति सुजुकी कार गिफ्ट की है।

100 कर्मचारियों को दी कार
आईटी कंपनी आइडियाज2आईटी ने सोमवार को अपने 100 कर्मचारियों को कारें गिफ्ट की हैं। कंपनी के सीईओ गायत्री विवेकानंदन और कंपनी के संस्थापक-चेयरमैन मुरली विवेकानंदन ने कर्मचारियों में ये कारें बांटी हैं।

आगे और भी इसी तरह की योजनाएं
कंपनी के चेयरमैन विवेकानंदन ने इस कदम को लेकर कहा, कंपनी आगे बढ़ रही है तो इसकी वजह इसमें काम करने वाले लोग, इसके कर्मचारी हैं। ऐसे में उनको ये छोटा से तोहफा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अपने कर्मचारियों के शानदार काम के चलते कंपनी ने एक खास वेल्थ शेयरिंग पहल शुरू की है। कर्मचारियों को गिफ्ट में कारें देना सिर्फ पहला कदम है। आने वाले दिनों में इस तरह की और पहल शुरू करने की योजना बना रही है।

चेन्नई में है कंपनी का हेड ऑफिस
आईटी फर्म Ideas2IT का हेड ऑफिस चेन्नई में है। कंपनी हाई एंड इंजीनियरिंग प्रोडक्ट बनाने वाली फर्म है। कंपनी के अमेरिका, मेक्सिको और भारत में 500 से अधिक प्रौद्योगिकी कर्मचारी हैं। कंपनी फेसबुक, ब्लूमबर्ग, माइक्रोसॉफ्ट, ओरेकल, मोटोरोला, रोश, मेडट्रॉनिक और कई अन्य कंपनियों को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट देने का काम करती है। साल 2009 में इस कंपनी की शुरुआत हुई थी। आज कंपनी के पास अमेरिका, मैक्सिको और भारत सहित कई जगहों पर टेक्नोलॉजिस्ट हैं।
-
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच












Click it and Unblock the Notifications