Bihar News: बेगूसराय में 5 युवकों की गंगा नदी में डूबने से मौत, मुंडन संस्कार के दौरान हादसा
Begusarai News: बिहार में सोमवार (20 मई) को बड़ा हादसा हो गया है। बेगूसराय जिले के सिमरिया धाम में गंगा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान अचानक खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मुंडन संस्कार में शामिल होने आए दो सहोदर भाई समेत पांच युवकों की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार को राजू साह पूरे परिवार के साथ अपने पुत्र का मुंडन कराने सिमरिया धाम पहुंचे थे। मुंडन संस्कार में शामिल होने से पहले 6 युवक गंगा स्नान के लिए चले गए और गहराई में जाने से सभी डूब गए, हालांकि इनमें से एक 1 को बचा लिया गया।

हादसे को लेकर चकिया थाने के सब-इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि सिमरिया गंगा घाट पर एक मुंडन संस्कार था। मुंडन संस्कार के कारण वहां काफी भीड़ थी और सभी लोग ड्यूटी पर थे। तभी अचानक वहां शोर था कि कुछ लोग नदी में डूब गए।
Recommended Video
सिंह ने आगे कहा, "कुछ लोगों के नदी में डूबने की सूचना मिली थी। उनके परिवार के सदस्य भी उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरे लेकिन वे भी डूब गए। चार शव बरामद किए गए और एक व्यक्ति को बचाया गया, लेकिन बाद में उसकी भी मौत हो गई। कुल पांच लोगों की मौत हो गई।"
सीएम नीतीश ने जताया शोक
इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जाकर शोक व्यक्त किया। उन्होंने पोस्ट किया, "बेगूसराय जिले में गंगा नदी के सिमरिया घाट पर 05 लोगों की डूबने से हुई मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।"












Click it and Unblock the Notifications