मां के अवैध संबंधों के चलते बेटे की गई जान, प्रेमी को मिलने से था रोका

पटना। मां के अवैध संबंध में एक मासूम बच्चे की दर्दनाक हत्या का मामला बिहार के सारण जिले में प्रकाश में आया है जहां आरोपी ने पहले तो मासूम बच्चे की हत्या कर दी और उसके बाद खुद थाने पहुंचकर अपना गुनाह कबूल कर लिया। युवक ने पुलिस को बताया कि बच्चे की मां के साथ उसका अवैध संबंध चल रहा था लेकिन पिछले कई दिनों से बच्चे के कारण हम दोनों के बीच संबंध नहीं बन रहा था जिस से परेशान होकर हमने पहले तो उसे अगवा किया और फिर उसकी हत्या कर उसके लाश को सरयू नदी में फेंक दिया। आरोपी की जुबान से इस तरह की हकीकत सुनने के बाद पुलिस वाले भी सन्न रह गए। जिस बच्चे की तलाश में पिछले 3 दिनों से पुलिस वाले दिन रात एक किए हुए थे उसकी हत्या हो जाने और आरोपी को खुद थाने में सरेंडर करने की बात पुलिस वाले को यकीन नहीं हो रहा था।

मां के अवैध संबंधों के चलते बेटे की गई जान, प्रेमी को मिलने से था रोका

मिली जानकारी के अनुसार सारण जिले के सिताब दियारा के रिविलगंज के रहने वाले एक युवक को गांव की ही एक महिला से प्यार हो गया था। महिला का पति प्रदेश में रहकर नौकरी करता था। पिछले कई दिनों से जब वह अपनी प्रेमिका के साथ मिलने जाता तो बच्चे की वजह से दोनों को अकले में समय नहीं मिल पाता था। बच्चा हमेशा अपने मां के साथ ही रहने की जिद करता था जिससे परेशान होकर युवक ने पहले बच्चे को अगवा कर लिया और फिर उस की बेरहमी से हत्या कर उसकी लाश को नदी में फेंक दिया।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिताब दियारा के रिविलगंज के रहने वाली एक महिला ने अपने 5 वर्षीय मासूम बच्चे को घर से गायब हो जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी तथा इसमें आरोप लगाया था कि गांव के ही रहने वाले अनिल साहनी ने उसके बच्चे को अगवा कर लिया है। जांच के दौरान यह पता चला कि अनिल साहनी के साथ उस महिला का अवैध संबंध पिछले कई महीनों से चल रहा था। वहीं पुलिस अधिकारी अनिल की तलाश करते हुए लगातार छापेमारी कर रहे थे कि इस बीच वह अचानक खुद थाने में आकर अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि हमने ही बच्चे की हत्या की है और उसे नदी में फेंक दिया है।

पूछताछ के दौरान हत्या का कारण बताते हुए अनिल का कहना था कि बच्चे के कारण पिछले कई दिनों से वह अपनी प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पा रहा था। बच्चे की वजह से उसकी प्रेमिका उस से दूर जा रही थी। इसी वजह से हमारी प्रेमिका ने हमसे नाता तोड़ने की बात कह रही थी। इन्हीं सब बातों को देखते हुए हमने बच्चे को अगवा कर उसकी हत्या कर दी है। फिलहाल आरोपी के द्वारा अपना गुनाह कबूल करने के बाद पुलिस नदी के किनारे गोताखोर के मदद से लाश को बाहर निकालने की कोशिश में लगी हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+