बिहार के आरा में जन धन खाते में जमा कराए 40 लाख, कहा- दूध बेचकर कमाए पैसे

बिहार के आरा जिले में एक दंपति ने आयकर विभाग से पूछताछ में कहा कि उन्होंने जो पैसे अपने जनधन खाते में जमा कराए है, वो दूध बेच कर कमाए गए हैं, जिसे उन्होंने कभी खाते में जमा नहीं कराया था।

पटना। 500 और 1,000 के करेंसी नोट के विमुद्रीकृत किए जाने के बाद तमाम तरह की ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमे बड़ी मात्रा में लोग कैश खातों में जमा कर रहे हैं और उसकी वजह खेती या कोई छोटा व्यवसाय बता रहे हैं।

ताजा मामला बिहार के जिला आरा का है जहां एक घरेलू महिला के जनधन खाते में अचानक से 40 लाख रुपए जमा कराए गए। इस संबंध में सूचना मिलने के बाद आयकर विभाग ने जांच शुरू की।

jan dhan

जनधन योजना के तहत था खाता

जानकारी दी गई कि आरा स्थित नेहरू नगर निवासी सितारी देवी का यह खाता जनधन योजना के तहत खोला गया था। सितारा देवी के खाते में 8 नवंबर के ऐलान के ठीक एक सप्ताह बाद 40 लाख रुपए जमा कराए गए थे।

आयकर विभाग ने जब इस संबंध में सितारा देवी के पति से पूछताछ की तो पता चला कि उनक दूध का व्यवसाय है।

इससे हुई कमाई को उन्होंने कभी खाते में जमा नहीं किया। लेकिन नोटबंदी के बाद उन्हें ऐसा करने पड़ा।

हो रही है पूछताछ

हालांकि आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सितारा और उनके पति की जीवन शैली से ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि उनके पास इतनी नकदी मौजूद रही होगी।

कहा कि इस मामले में पूछताछ की जा रही है, जिसक बाद मसले की सही जानकारी दी जा सकेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+