बिहार: सहरसा में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 मजदूरों की मौत
सहरसा। बिहार के सहरसा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां नवनिर्मित भवन में बने सेप्टिक टैंक के सेंट्रिन खोलने के दौरान दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सोनबरसा राज बाजार स्थित हटिया में मो. सुलेमान के नवनिर्मित मकान में सेप्टिक टैंक का निर्माण हो रहा था उसी का सेंट्रीन खोलने के लिए मजदूर आये हुए थे। मजदूर जैसे ही सेंट्रिंग खोलने लगे तभी सेंट्रिन टूट कर गिर गई। जिसमें दबने से उनका दम घुटने लगा, जिससे चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में मजदूरों के शवों को टैंक से निकाला और पोस्टमॉर्ट के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को आनन-फानन में टैंक से निकालर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
अनुमंडल पदाधिकारी ने की मुआवजे की घोषणा
अनुमंडल पदाधिकारी शम्भू नाथ झा ने बताया कि घटना की वजह संभवतः टंकी से जहरीली गैस का रिसाव हो सकता है। उन्होंने चार की मौत और एक के घायल होने की पुष्टि की है। झा ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मुहैया करवाने की घोषणा भी कर दी है।
तीन दिन पहले सुपौल में हुई थी घटना
इससे पहले हाल ही में सुपौल में भी ऐसी ही घटना हुई थी। शौचालय के निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई थी। टैंक में एक कर चार मजदूर उतरे और विषाक्त गैस की चपेट में आ गए थे। काफी देर के बाद कोई बाहर नहीं निकला तो जेसीबी से टैंक को तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया था।












Click it and Unblock the Notifications