सुबह-सुबह परिवार को चाय पीना पड़ा महंगा, 3 की मौत, दो की हालत नाजुक
पटना। बिहार में एक परिवार को सुबह की चाय पीना इतना महंगा पड़ गया जिसकी उन्होंने कभी कल्पना नही की होगी। चाय पीते ही एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला बिहार के छपरा जिला का है जहां चाय बनाने के दौरान गलती से चाय मे चायपत्ती के जह कीटनाशक दवा गिरने से दो महिलाओं समेत तीन की मौके पर तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहीं दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल कायम है।

चाय की पत्ती की जगह गलती से पड़ गया था कीटनाशक
मिली जानकारी के अनुसार मामला बिहार के छपरा जिले के डेरनी थाना के खिरकिया गांव की है जहां की रहने वाली कालिया देवी ने अपने परिवार वालों के लिए सुबह मे चाय बनाई थी जिसे पीने के बाद धीरे-धीरे परिवार के सभी सदस्य बेहोश हो गए। वहीं परिवार के एक सदस्य ने चाय नहीं पिया थी जिसने आसपास के लोगों को बुलाया और बेहोशी की हालत में सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो महिला और एक बच्चे की मौत हो गई वहीं दो गंभीर है जिनको पटना रेफर कर दिया गया है।

पति ने नहीं पी थी चाय
चाय नहीं पीने वाले मृतक कालिया देवी के पति योगेंद्र राय ने बताया कि रोजाना की तरह आज सुबह भी कालिया ने चाय बनाई और सभी ने चाय का सेवन किया लेकिन चाय पीते ही सबकी तबियत बिगड़ने लगी जिसके बाद वे लोग किसी तरह सबको अस्पताल लेकर पहुंचे जहां दो महिला और एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं दो लोग पटना रेफर किए गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही डेरनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरु कर दी है।
लापरवाही से परिवार के तीन लोगों की हो गई मौत
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया की जहरीली चाय पीने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं अभी दो बेहोश हैं फिलहाल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उनकी मौत का कारण क्या है। वही आस पास के लोगों से पूछताछ में दबी जुबान से यह बात सामने आ रही है कि चाय बनाने के दौरान चाय पत्ती की जगह गलती से कीटनाशक दवा डाल दिया गया था जिसके कारण यह घटना घटी।












Click it and Unblock the Notifications