बिहारः बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जताया आंधी-तूफान का अनुमान
पटना। बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ मौसम में बदलाव दिखने लगा है। राज्य में इस वक्त लोग कई सारी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कोरोना वायरस के साथ-साथ बाढ़ और आए दिन वज्रपात के चलते लोगों की जान जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार रात से शुरू बारिश सोमवार सुबह में भी जारी है। पटना में भी कई जगह जल-जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान 24 घंटे के अंदर वज्रपात के चलते 14 लोगों की जान चली गई।

मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए वज्रपात का अलर्ट भी जारी किया है। बीते 24 घंटे की बात करें तो रविवार को गया, पटना, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, नवादा व बेगूसराय सहित सिवान और पूर्वी चंपारण में बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई। आकाशीय बिजली गिरने के कारण गया में 4, पूर्णिया में 3, बेगूसराय में 2 और पटना, सहरसा, पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, दरभंगा में एक-एक लोगों की मौत हुई है।
लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे सतर्कता बरतें। साथ ही वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के सुझावों का पालन करें।
बिहार में बारिश की तीव्रता बढ़ने की आशंका है। बिहार के सभी जिलों में एक हफ्ते तक बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में 1 से 17 जुलाई के बीच सामान्य से 41 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 19 से 21 जुलाई तक राज्य के अधिकतर जगहों पर बारिश और आंधी-तूफान का अनुमान जताया है।
-
Samrat Choudhary: नीतीश या सम्राट, पढ़ाई-लिखाई के मामले में कौन है किस पर भारी? किस डिग्री पर मचा था बवाल? -
Bihar Next CM: मुख्यमंत्री की रेस में पिछड़े सम्राट चौधरी! BJP की बैठक छोड़ अचानक नीतीश से मिलने क्यों पहुंचे? -
Bihar Cabinet 2026: किसे मिलेगा गृह, वित्त और शिक्षा विभाग? सामने आया मंत्रालय बंटवारे का फॉर्मूला -
Nishant Kumar: पटना की सड़कों पर लगे निशांत कुमार के पोस्टर, क्या नीतीश कुमार सौंपेंगे बेटे को अपनी विरासत? -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications