पिलर के बीच 'ज़िंदगी और मौत' की जंग लड़ रहा मासूम, 2 दिन से लापता रंजन, खंभों के बीच दिख रहा मूवमेंट
Rohtas Pillar News:रोहतास के सासाराम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मासूम ज़िंदगी औऱ मौत की जंग लड़ रहा है।

Boy Stuck Between Pillars In Sasaram: बिहार के सासाराम (रोहतास) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां 11 साल का मासूम पिलर के बीच ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक 11 वर्षीय रंजन कुमार पिछले दो दिनों से लापता था। परिवार के लोग आस पास के गांवों में तलाश कर हिम्मत हार चुके थे। अचानक मासूम के पिता शत्रुघ्न प्रसाद को जानकारी मिली की उनका बेटा पिलर के बीच फंसा हुआ है।
Recommended Video
नाबालिग रंजन कुमार खिरिआव गांव का निवासी है, उसके पिता शत्रुघ्न प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा दिमागी तौर पर विक्षिप्त है। पिछले दो दिनों से वह लापता था। उसकी लगातार तलाश कर रहे थे लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। बुधवार के दोपहर यह जानकारी मिली की उनका बच्चा पिलर के बीच फंसा है।
दोपहर के वक्त स्थानीय लोगों को पिलर के बीच फंसे बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई दी। जिसके बाद मासूम के परिजनों को मामले की सूचना दी गई। स्थानीय लोगों ने अपनी तरफ़ से बच्चे को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
स्थानीय लोगों से बच्चा नहीं निकल पाया तो पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दी गई। 24 घंटे से मासूम रोहतासे के सोन नदी पर बने पुल के पिलर के बीच मौत से जंग लड़ रहा है। 11 साल का मासूम का पिलर के गैप हाथ का मूवमेंट भी दिख रहा है।
बुधवार शाम से ही मासूम को निकालने की कोशिश में लोग लगे हुए हैं, रेस्क्यू टीम भी रात से लगी हुई है लेकिन बच्चे को निकालने में कामयाबी नहीं मिल पाई है। गुरूवार की अहले सुबह से ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ टीम बच्चे को रेस्क्यू करने कोशिश में लगी हुई है। मासूम को निकालने के लिए पुल को ऊपरी हिस्से को तोड़कर बच्चे के तक पहुंच बनाने की कोशिश हो रही है। नासरीगंज इलाके में इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications