ओडिशा के दो स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज यानि 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस, क्रांति दिवस के अवसर पर ओडिशा के दो स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे।
भुवनेश्वर, 9 अगस्त। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद आज यानि 9 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन दिवस, क्रांति दिवस के अवसर पर ओडिशा के दो स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करेंगे। कोविंद बरगढ़ जिले के पनिमोरा गांव के स्वतंत्रता सेनानियों जितेंद्र प्रधान और भद्रक जिले के तुलमतुला गांव के शारदा प्रसाद राय को सम्मानित करेंगे।

कोरोना वायरस को देखते हुए राष्ट्रपति कोविंद उपस्थित नहीं हो सकेंगे इसलिए दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को उनके संबंधित जिला कलेक्टरों द्वारा राष्ट्रपति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि 9 अगस्त का दिन क्रांति दिवस (भारत छोड़ो आंदोलन दिवस) के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को श्रद्धांजलि देना है।
यह भी पढ़ें: बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत 92.5 लाख परिवारों को कवर करेगी ओडिशा सरकार
गौरतलब है कि 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन का आह्वान किया था और भारत में ब्रिटिश शासन को समाप्त करने की मांग की थी।












Click it and Unblock the Notifications