कोरोना की तीसरी लहर से पहले अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने का है प्रयास- स्टेट नोडल अधिकारी
भुवनेश्वर, जून 23। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए ओडिशा सरकार की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। अस्पतालों में बेड की संख्या और ऑक्सीजन की व्यवस्था के साथ-साथ राज्य सरकार की कोशिश है कि तीसरी लहर के आने से पहले अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगा दी जाए। इसके लिए सरकार ने एक अभियान के जरिए अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा है। ये जानकारी राज्य के टीकाकरण नोडल अधिकारी और परिवार कल्याण निदेशक डॉक्टर विजय पाणिग्राही ने दी है।

विजय पाणिग्रही ने बताया है कि पूरे राज्य में 1613 कोविड टीकाकरण केंद्रों पर कुल 3,32,717 लोगों को टीके की खुराक दी गई है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य में लाभार्थियों को एक करोड़ से अधिक टीके की खुराक दी जा चुकी है।
टीकाकरण के लिए राज्य नोडल अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में, राज्य के पास कोविशील्ड वैक्सीन की 6,98,000 खुराक और कोवैक्सिन वैक्सीन की 4,30,000 खुराक का भंडार है। उन्होंने कहा कि आज 1250 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन कैंपेन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हम प्रतिदिन 3 लाख लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रख रहे हैं। वर्तमान में, कोविशील्ड और कोवैक्सिन दोनों को मिलाकर हमारे पास टीकों की लगभग 11,00,000 खुराकें हैं। यह अगले 2-3 दिनों के लिए पर्याप्त होगा।












Click it and Unblock the Notifications