नवीन पटनायक की सरकार में 7 लाख रुपये के फंड से रिसर्च को बढ़ावा, आयु सीमा 45 साल हुई

Odisha seed funding स्कीम के तहत मुख्यमंत्री नवीन पटनायाक सरकार ने रिसर्च करने वाले लोगों की आयु सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है।

Odisha Seed Funding

ओडिशा यूनिवर्सिटी रिसर्च एंड इनोवेशन इंसेंटिवाइजेशन प्लान (OURIIP) के तहत ओडिशा सरकार अलग-अलग रिसर्च आइडिया के लिए सीड फंडिंग करती है। टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक नवीन पटनायक की सरकार OURIIP के तहत फंड हासिल करने के लिए शोधकर्ताओं की आयु सीमा बढ़ाने की योजना बना रही है। इसके तहत संकाय सदस्यों को 7 लाख रुपये एकमुश्त सहायता मिलती है। अब आयु सीमा 45 वर्ष होगी।

ओडिशा सरकार नवीन और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान कार्य करने के लिए संकाय सदस्यों (45 वर्ष से कम आयु) के लोगों को सीड फंडिंग की पेशकश कर रही है। इस वर्ष, सरकार ने नवीन विचारों पर दो साल के कठोर शोध के लिए वित्त पोषण को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपये कर दिया है।

उच्च शिक्षा विभाग या कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग के तहत राज्य के सार्वजनिक विश्वविद्यालय और कॉलेज (सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त) में नियमित रूप से काम कर रहे लोगों के बारे में ओडिशा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने कहा कि पीएचडी डिग्री वाले संकाय सदस्यों (45 वर्ष से अधिक आयु) के लिए कुछ सीटें आरक्षित करने का प्रस्ताव है।

Recommended Video

    Odisha में बनेगी विपक्ष की रणनीति, Naveen Patnaik ने किया आमंत्रित ! | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    उन्होंने कहा, हम हर साल 40 संकाय सदस्यों को सीड फंडिंग प्रदान करते हैं। हम इस संख्या को बढ़ाकर 60 करने की योजना बना रहे हैं। अतिरिक्त 20 सीटें उन शोधकर्ताओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं जिनकी उम्र 45 वर्ष से अधिक है। सीड फंडिंग योजना से संबंधित संकाय से प्रति वर्ष लगभग दो शोध प्रकाशन तैयार करने की अपेक्षा की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+