Odisha Promotion Adalat: एक फरवरी से, प्रोन्नति से वंचित लोगों के पास सुनहरा मौका
ओडिशा में जिन कर्मचारियों को प्रोन्नति नहीं मिली है या उनकी कोई ऐसी मांग है, जिसे वह अपने नियोक्ता के सामने रखना चाहते हैं, तो ऐसे कर्मचारियों के लिए एक से तीन फरवरी तक प्रमोशन अदालत लगाने की घोषणा हुई है।

Odisha Promotion Adalat प्रोन्नति से वंचित कर्मचारियों के लिए सुनहरा मौका है। ओडिशा सरकार ने उन पीड़ित कर्मचारियों के मामलों पर विचार करने के लिए 1, 2 और 3 फरवरी को 'पदोन्नति अदालत' आयोजित करने का फैसला किया है, जिनकी पदोन्नति होनी थी, लेकिन 31 दिसंबर 2022 तक उस पर विचार नहीं किया जा सका। संबंधित आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन पर मिली रिसिविंग या ई-मेल से प्राप्त पावती की एक प्रति साथ लाने के कहा गया है।
एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुल 1326 कर्मचारियों ने आवेदन भेजा। ई-मेल- [email protected] से 671 अभ्यावेदन प्राप्त हुए, जबकि प्रमोशन अदालत पोर्टल- http://promotion.hrmsodisha.gov.in/ पर 655 मामले दर्ज कराए गए। सभी मामलों को प्रमोशन अदालतों के सामने रखा जाना है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रमोशन अदालत के आयोजन स्थल के अंदर केवल आवेदकों को जाने की अनुमति होगी। पदोन्नति अदालतों का विस्तृत कार्यक्रम जीए एंड पीजी विभाग की वेबसाइट (https://ga.odisha.gov.in/) से प्राप्त की जा सकती है।
ये भी पढ़ें- ओडिशा में केंदू पत्ता श्रमिकों के लिए 83.16 करोड़ रुपए के स्पेशल पैकेज का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications