ओडिशा सरकार ने निभाया केंदू पत्ता श्रमिकों से किया वादा, 83.16 करोड़ रुपए किए वितरित
ओडिशा के वन विभाग के केंदू पत्ता विभाग ने केंदू पत्ता श्रमिकों के भुगतान के लिए तकनीक का इस्तेमाल करने का फैसला लिया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने केंदू पत्ता तोड़ने वालों श्रमिकों से किया वाद निभा दिया है। उसने केंदू पत्ता श्रमिकों के लिए 83.16 लाख करोड़ रुपए के स्पेशल पैकेज का वितरण कर दिया है, मालूम हो कि पिछले साल ही ओडिशा सरकार ने केंदू पत्ता तोड़ने वालों और अन्य कर्मचारियों के लिए एक विशेष पैकेज पैकेज की घोषणा की थी। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए पीसीसीएफ केंदू लीफ पूसा झुले मेक्रो ने बताया कि केंद्रू पत्ता के उत्पादन लक्ष्य 2.77 लाख क्विंटल हासिल कर लिया गया है। हमने इसके लिए 2022 में 2.78 लाख क्विंटल का लक्ष्य रखा था, जिसे हमने हासिल कर लिया है। हमने 99.8 फीसदी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता हासिल की है।
जनवरी 2023 तक कुल 409.16 करोड़ के फंड का इसमें इस्तेमाल किया गया है, फरवरी और मार्च माह में 12.94 करोड़ रुपए की जरूरत है। पूसा झुले ने बताया कि हमने 2.19 लाख क्विंटल केंदू पत्ता 509.98 करोड़ में बेचा है। हमे उम्मीद है कि बिक्री का कुल मूल्य 2022 में 570 करोड़ रु तक पहुंच सकता है, ऐसे में 90 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि मिलेगी। केंदू पत्ता श्रमिकों को 133.60 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं पिछले साल। 83.16 करोड़ रुपए 8.12 लाख पत्ता तोड़ने वाले श्रमिकों, बांधने वाले, मौसमी श्रमिकों को दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications