OIDP -2025 : करोड़ों रुपये निवेश करेगी नवीन पटनायक की सरकार, युवाओं को रोजगार

ओडिशा औद्योगिक विकास योजना (OIDP) -2025 के तहत पांच क्षेत्रों के लिए औद्योगिक रणनीति विकसित की जा रही है। करोड़ों रुपये के निवेश से रोजगार के लाखों अवसर पैदा होंगे।

भुवनेश्वर, 25 जुलाई : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल की सरकार वाले प्रदेश ओडिशा में ओडिशा औद्योगिक विकास योजना (OIDP) -2025 पर काम हो रहा है। उद्योग मंत्री प्रताप केशरी देब ने कहा है कि OIDP का उद्देश्य राज्य को विकास के पथ पर स्थापित करने में मदद करने के लिए औद्योगिक रणनीति बनाना है।

नवीन पटनायक

उद्योग मंत्री प्रताप केशरी देब ने ओडिशा विधानसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि 2.53 लाख करोड़ रुपये के निवेश से 30 लाख अतिरिक्त रोजगार सृजित करने का लक्ष्य है। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, रसायन और पेट्रोकेमिकल, कपड़ा, डाउनस्ट्रीम एंड एंसीलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ESDM) जैसे चुने हुए क्षेत्रों के माध्यम से विकास का रास्ता (trajectory) हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1,51,975 करोड़ रुपये का निवेश करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे रसायन और पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में चार लाख रोजगार पैदा होने की संभावना है।

बकौल उद्योग मंत्री प्रताप केशरी देब, 19,800 करोड़ रुपये खाद्य प्रसंस्करण और संबद्ध क्षेत्र में निवेश किए जाएंगे। इस सेक्टर में पांच लाख नौकरियों के अवसरों का सृजन होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि ईएसडीएम और IT/ITes क्षेत्र में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश से 4.8 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+