ओडिशा सरकार ने स्टील कंपनियां को राज्य में निवेश के लिए किया आमंत्रित

भुवनेश्वर, सितंबर 25। ओडिशा सरकार ने राज्य के अंदर स्टील के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए राज्य में नई स्टील यूनिट स्थापित करने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने स्टील कंपनियों को राज्य में अपनी यूनिट लगाने के लिए आमंत्रित किया है। दरअसल, सरकार ने ये फैसला हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा मंजूर की गई स्पेशलिटी स्टील पर उत्पाद लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत लिया है।

Odisha

उद्योग विभाग के प्रधान सचिव हेमंत शर्मा ने इस बात पर जोर दिया कि स्पेशलिटी स्टील पर नई पीएलआई योजना के जरिए 18 एमटीपीए से 60 एमटीपीए तक उत्पादन क्षमता में सुधार देखने को मिलेगा। यही वजह है कि विभिन्न स्टील कंपनियों को स्पेशलिटी स्टील का उत्पादन करने के लिए ओडिशा सरकार ने अपनी यूनिट यहां स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया है।

हेमंत शर्मा ने एक वेबिनार में बोलते हुए खनिज और मानव संसाधनों की प्रचुरता जैसे इस्पात निर्माताओं के लिए ओडिशा के रणनीतिक महत्व पर प्रकाश डाला। इस वेबिनार में भारत भर के प्रमुख स्टील निर्माताओं ने भाग लिया। इनमें आईपीआईसीओएल के एमडी, भूपेंद्र सिंह पूनिया ने कहा, "हम सुधारों को लागू कर रहे हैं और राज्य को अधिक उद्योग-अनुकूल बनाने के लिए उचित उपाय कर रहे हैं और सभी कंपनियों को ओडिशा में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विशेष इस्पात के लिए 6,322 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी है, जिससे लगभग 40,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है और ओडिशा इस्पात क्षेत्र में अग्रणी होने के कारण डाउनस्ट्रीम उद्योगों को उत्पादन को कई गुना करने के लिए आवश्यक सहायता प्रदान करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+