ओडिशा: वैक्सीन ले चुके लोगों में फिर हो रहा है कोरोना संक्रमण, सरकार ने जांच के लिए गठित की टेक्निकल कमेटी

भुवनेश्वर, जून 18। ओडिशा में कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी लोगों के अंदर फिर से पाए जा रहे संक्रमण को लेकर राज्य सरकार काफी चिंतित है। आपको बता दें कि ओडिशा सरकार कोरोना की तीसरी लहर को लेकर तेजी से तैयारियां कर रही है। ऐसे में वैक्सीन लेने के बाद भी लोगों में फिर संक्रमण का होना सरकार की चिंता बढ़ा रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने एक टेक्निकल कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी वैक्सीन ले चुके लोगों में फिर से संक्रमण की रिपोर्ट का अध्ययन करेगी।

Odisha

ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक अधिसूचना में कहा कि अब यह सरकार के संज्ञान में आया है कि राज्य में उन लोगों के बीच संक्रमण की जानकारी मिल रही है, जो वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। इसके लिए भविष्य में कोविड-19 की संभावित लहरों के लिए राज्य की योजना और तैयारी के लिए महामारी विज्ञान, माइक्रोबायोलॉजिकल, इम्यूनोलॉजिकल, जीनोमिक और क्लिनिकल अध्ययन की आवश्यकता है, इसीलिए राज्य सरकार ने जीवन विज्ञान संस्थान के डायरेक्टर डॉ अजय कुमार परिदा की अध्यक्षता में एक तकनीकी समिति का गठन किया है।

इस टीम में कई एक्सपर्ट शामिल हैं, जिनके नाम इस तरह हैं:-

- निरंजन मिश्रा, पब्लिक हेल्थ डायरेक्टर
- संघमित्रा पाटी, RMRC भुवनेश्वर के डायरेक्टर
- कौशिक मिश्रा, SJMCH पुरी के सुपरिटेंडेंट
- डॉक्टर निरूपम चैनी, प्रोफेसर और एचओडी, माइक्रोबायोलॉजी SCB
- डॉ एमआर पटनायक, प्रो और एचओडी, पल्मोनरी मेडिसिन
- डॉ जेके पांडा, प्रोफेसर और एचओडी, मेडिसिन, एससीबी एमसीएच, कटक
- डॉ प्रदीप्त शेखर पात्रो, प्रोफेसर और एचओडी, रुमेटोलॉजी और सीआई, इम्यूनोलॉजी, आईएमएस और एसयूएम अस्पताल

कमेटी का होगा ये काम

आपको बता दें कि यह टेक्निकल कमेटी महामारी से संबधित, वायरस से संबंधित, रोग प्रतिरोधक आदि विषयों पर अध्ययन करेगी। टीका लेने के बाद संक्रमित होने के पीछे क्या कारण है, कमेटी उसकी जांच करेगी। यह टेक्निकल कमेटी इससे बचने के लिए भविष्य में इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए, उस संदर्भ में सरकार को सुझाव देगी, जिससे सरकार इस महामारी से भविष्य में मुकाबला करने हेतु अभी से तैयारी कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+