ओडिशा में तटीय इलाकों को तूफान के कहर से बचाने के लिए राज्य ने केंद्र सरकार से मांगी मदद
भुवनेश्वर, जून 9। ओडिशा की सरकार ने राज्य के तटीय इलाकों को भीषण तूफान और बाढ़ के प्रकोप से बचाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मदद की गुहार लगाई है। राज्य सरकार की कोशिश है कि तटीय इलाकों को चक्रवात और बाढ़ से बचाने के लिए एक दीर्घकालिक उपाय के रूप में एक आपदा प्रतिरोधी बिजली संरचना और तूफान वृद्धि अवरोधों का निर्माण कराया जाए। इसके लिए केंद्र सरकार की मदद चाहिए, जो राज्य ने मांगी है।

Recommended Video
राज्य के मुख्य सचिव सुरेश महापात्रा ने मंगलवार को यास तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तूफान प्रभावित जिलों का दौरा करने वाली केंद्र की टीम के समक्ष इस मुद्दे को उठाया। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुनील कुमार बरनवाल के नेतृत्व में सात सदस्यीय केंद्रीय नेतृत्व की टीम ने यास तूफान के प्रभावित जिलों का दौरा किया। ये दौरान दो दिन का था। इस दौरे के बाद इस टीम ने राज्य सरकार को अपने नतीजे के बारे में बताया। केंद्रीय नेतृत्व ने कुशल प्रबंधन के लिए ओडिशा सरकार की तारीफ भी की।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार SDRF से तूफान के बाद राहत, बचाव और पुनर्वास की योजना पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, "हमें बिजली क्षेत्र में तूफान को रोकने के लिए तटीय इलाकों पर बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए केंद्रीय सहायता और समुद्र के पानी को रिहायशी इलाकों में आने से रोकने के लिए कुछ पुख्ता इंतजाम करना है। राज्य एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया में है जिसे केंद्र को प्रस्तुत किया जाएगा, " मुख्य सचिव ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इन दो बिंदुओं को उठाया था।












Click it and Unblock the Notifications